Chakli Recipe: दिवाली पर मेहमानों के लिए बनाएं स्वाद से भरी चकली, इस तरीके से कर लें तैयार

चकली बनाने का तरीका।
Chakli Recipe: दिवाली पर स्नैक्स की लंबी लिस्ट होती है जिसे बनाया जाता है। चकली भी उस लिस्ट में शामिल है। खासतौर पर महाराष्ट्रीय फैमिलीज में चकली को जरूर तैयार किया जाता है। इस टेस्टी और हेल्दी डिश को काफी पसंद किया जाता है। कुरकुरी और स्वाद से भरी चकली न केवल बच्चों को पसंद आती है बल्कि बड़ों के लिए भी यह चाय के साथ परफेक्ट स्नैक बन जाती है।
चकली के लिए बेसन, चावल का आटा और मसालों का सही मेल रखना जरूरी है। आइए जानते हैं महाराष्ट्रीयन स्टाइल की चकली बनाने की आसान विधि।
चकली बनाने के लिए सामग्री
- 2 कप चावल का आटा
- 1/2 कप बेसन
- 1 बड़ा चम्मच तिल
- 1 बड़ा चम्मच अजवाइन
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच घी
- स्वादानुसार नमक
- पानी जरूरत अनुसार
- तेल तलने के लिए
चकली बनाने का तरीका
दिवाली के लिए चकली बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले एक बड़े बर्तन में चावल का आटा, बेसन, तिल, अजवाइन, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें। अब इसमें घी डालकर अच्छे से मिक्स करें। धीरे-धीरे पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें। ध्यान रखें कि आटा न ज्यादा कड़ा हो और न ही ज्यादा गीला।
चकली बनाने के लिए बाजार में मिलने वाले चकली मेकर का इस्तेमाल करें। उसमें आटा भरें और तेल से ग्रीस की हुई थाली या प्लेट पर गोल-गोल आकार में चकली बनाते जाएं।
अब कढ़ाई में तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें। जब तेल अच्छी तरह गरम हो जाए तो उसमें एक-एक करके चकलियां डालें। चकली को दोनों तरफ से सुनहरी और कुरकुरी होने तक तलें।
चकली अच्छे से तल जाने के बाद तेल से निकालकर टिश्यू पेपर पर रखें ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए। ठंडी होने के बाद चकलियों को एयरटाइट कंटेनर में भरकर रखें। ये कई दिनों तक कुरकुरी और स्वादिष्ट बनी रहेंगी।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
