Home Remedies for Constipation: कब्ज दूर करने के लिए अपनाएं दादी-नानी के नुस्खे, सुबह उठते ही पेट मिलेगा साफ

कब्ज की समस्या
X

कब्ज को दूर करने के उपाय (Image: grok)

Home Remedies for Constipation: क्या आप कब्ज और गैस बनने से परेशान हैं तो पेट साफ करने के लिए अपनाएं दादी-नानी के असरदार नुस्खे।

Home Remedies for Constipation: पेट का भारीपन, गैस, एनर्जी की कमी और बार-बार टॉयलेट जाने की इच्छा, ये सब बताते हैं कि शरीर अंदर से ठीक नहीं चल रहा। यही वजह है कि दादी-नानी के पुराने घरेलू नुस्खे आज भी सोने पर सुहागा हैं। ये नुस्खे न सिर्फ कब्ज को जड़ से मिटाते हैं, बल्कि सुबह उठते ही पेट साफ करने में भी मदद करते हैं।

कब्ज को ठीक करने के घरेलू उपाय

गुनगुने पानी से करें दिन की शुरुआत

सुबह उठकर खाली पेट गुनगुना पानी पीना जरूरी है। यह पेट में जमा गंदगी और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। गर्म पानी आंतों की मूवमेंट को बढ़ाता है, जिससे मल आसानी से निकल जाता है। अगर आप रोज सुबह 1 से 2 गिलास गुनगुना पानी पीने की आदत डाल दें, तो कुछ ही दिनों में कब्ज काफी हद तक ठीक हो सकती है।

रातभर भिगोई हुई किशमिश

दादी-नानी के सबसे पुराने नुस्खों में से एक है रातभर भिगोई हुई किशमिश खाना। किशमिश में नैचुरल लेक्सेटिव गुण होते हैं, जो आंतों को एक्टिव करते हैं। 2 से 5 किशमिश रात में पानी में भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट पानी के साथ सेवन करें। इससे पेट हल्का होता है और पाचन क्रिया बेहतर होती है।

इसबगोल की भूसी

इसबगोल फाइबर से भरपूर होता है और मल को नरम बनाकर बाहर निकालने में मदद करता है। रात में सोने से पहले 1 चम्मच इसबगोल गुनगुने पानी या दूध के साथ सेवन करने पर सुबह पेट आसानी से साफ होता है।

घी और गर्म पानी

अगर पेट बहुत ज्यादा सूखा, भारी या ब्लॉकेज जैसा महसूस हो रहा है, तो घी सबसे अच्छा उपाय है। 1 चम्मच देसी गाय का घी गुनगुने पानी के साथ लेने से आंतों को लुब्रिकेशन मिलता है और मल आसानी से बाहर निकलता है। यह उपाय बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी सुरक्षित है।

अंजीर खा सकते हैं

अंजीर फाइबर का बेहतरीन स्रोत है और कब्ज को काफी जल्दी ठीक करता है। 2 सूखे अंजीर रातभर पानी में भिगोकर रखें, इसे सुबह खाली पेट खा लें। यह तरीका पुरानी कब्ज में भी असरदार माना जाता है।

पका हुआ पपीता

पपीता एंजाइम्स और फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन को दुरुस्त रखता है। अगर आपको रोज़ कब्ज रहती है, तो सुबह या शाम एक कटोरी पका पपीता खाना शुरू करें। यह न सिर्फ पेट साफ करेगा, बल्कि वजन कंट्रोल में भी मदद करेगा।

त्रिफला चूर्ण

त्रिफला (हरड़, बहेड़ा, आंवला) तीन शक्तिशाली आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का मिश्रण है। सोने से पहले 1 चम्मच त्रिफला चूर्ण गुनगुने पानी के साथ लेने से ये पाचन सुधरता है, कब्ज दूर करता है, आंतें मजबूत होती हैं।

कब्ज कोई बड़ी बीमारी नहीं है, लेकिन इसे हल्के में लेना भी सही नहीं। अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो यह पाइल्स, गैस्ट्रिक समस्या और सिरदर्द जैसी दिक्कतें बढ़ा सकती है। दादी-नानी के ये घरैलू नुस्खे न सिर्फ असरदार हैं, बल्कि बॉडी को प्राकृतिक तरीके से ठीक करते हैं।

(Disclaimer): ये लेख सामान्य जानकारी के लिए दिया गया है। हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता, अगर आपको किसी तरह की पेट संबंधी समस्या है तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story