Burnt Utensils: जले हुए बर्तन देखकर ही होती है टेंशन? 5 देसी तरीके आज़माएं, एकदम नए जैसे हो जाएंगे

how to clean burnt utensils
X

जले हुए बर्तनों की सफाई के टिप्स।

Burnt Utensils: किचन में काम करते हुए कई बार बर्तन जल जाते हैं। ऐसे में इन बर्तनों की क्लीनिंग कुछ टिप्स की मदद से आसानी से की जा सकती है।

Burnt Utensils: रसोई में जले हुए बर्तनों को देखकर किसी का भी मूड खराब हो जाता है। कई बार लाख कोशिशों के बाद भी काले धब्बे हटते नहीं और चमक चली जाती है। ऐसे में बर्तनों की क्लीनिंग किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होती है। ऐसे में कुछ देसी घरेलू उपाय जले हुए बर्तन को फिर से नया जैसा चमका सकते हैं।

आप भी अगर जले हुए बर्तनों से परेशान हैं तो चिंता न करें कुछ टिप्स की मदद से इन्हें दोबारा चमका सकते हैं। ये उपाय इको फ्रेंडली होने के साथ सस्ते और असरदार भी हैं।

5 तरीकों से जले बर्तन करें क्लीन

नींबू और बेकिंग सोडा का जादू: एक नींबू को आधा काटकर जले हुए हिस्से पर रगड़ें और ऊपर से बेकिंग सोडा छिड़कें। 10 मिनट तक छोड़ दें, फिर स्पंज से रगड़ें। यह मिश्रण बर्तन की जली परत को ढीला कर देता है और दाग तुरंत साफ हो जाते हैं।

सिरका और नमक का देसी क्लीनर: एक कप पानी में आधा कप सिरका और एक चम्मच नमक डालें। इस मिश्रण को बर्तन में उबालें और ठंडा होने पर स्क्रब करें। यह उपाय खासकर एल्युमिनियम और स्टील बर्तनों पर बहुत असरदार है।

राख या राख का पानी: अगर गैस या लकड़ी की राख घर में मौजूद है, तो उससे बेहतर क्लीनर कोई नहीं। राख में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें और जले हिस्से पर रगड़ें। कुछ मिनट में बर्तन नए जैसे चमकने लगेंगे।

टमाटर और नमक का उपाय: टमाटर के रस में मौजूद एसिड जले निशानों को हल्का करता है। बर्तन पर नमक डालें और ऊपर से टमाटर का रस लगाएं। 15 मिनट बाद ब्रश से साफ करें। यह तरीका तांबे या पीतल के बर्तनों के लिए बेहद कारगर है।

बर्तन में बेकिंग सोडा उबालें: जले हुए बर्तन में पानी भरें, 2 चम्मच बेकिंग सोडा डालें और 10 मिनट तक उबालें। इसके बाद ठंडा होने पर स्क्रब करें। यह तरीका बर्तन की जमी हुई परत को आसानी से निकाल देता है और चमक वापस लाता है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story