How to Boost Immunity: बदलते मौसम में इम्यूनिटी बूस्ट कैसे होगी? डाइट में 5 चीजों करें शामिल

बदलते मौसम में खुद का ख्याल कैसे रखें
X

बदलते मौसम में इम्यूनिटी बूस्ट कैसे करें (Image: Grok)

How to Boost Immunity: बदलते मौसम में बीमारियों से बचने के लिए जरूरी है मजबूत इम्यूनिटी। इसलिए जानिए प्राकृतिक चीजों से कैसे बढ़ाएं रोग-प्रतिरोधक क्षमता।

How to Boost Immunity: बदलते मौसम के साथ शरीर पर कई तरह के असर दिखाई देने लगते हैं। कभी ठंडी हवा से सर्दी-जुकाम घेर लेता है, तो कभी तापमान के उतार-चढ़ाव से थकान और कमजोरी महसूस होती है। ऐसे में अगर शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत न हो, तो छोटी-छोटी बीमारियां बार-बार परेशान कर सकती हैं।

बता दें, इम्यूनिटी को मजबूत रखने का सबसे अच्छा तरीका है, सही खानपान। हमारी रसोई में ही ऐसे कई प्राकृतिक तत्व मौजूद हैं जो शरीर की रक्षा करने वाली दीवार यानी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।

सोशल मीडिया के जरिए डॉ. हंसा जी बताती हैं कि, इम्यूनिटी को मजबूत रखने के लिए शरीर, मन और आहार, तीनों का संतुलन जरूरी है। उनके अनुसार, यदि हम केवल दवाइयों या सप्लीमेंट्स पर निर्भर रहें तो इसे ठीक करना मुश्किल है, जबकि प्राकृतिक रूप से इसे सशक्त करने के लिए रोजमर्रा की आदतें अहम भूमिका निभाती हैं।

मौसम बदलते ही इस चीजों को डाइट में करें शामिल


मौसमी फल और सब्जियां

  • प्रकृति ने हर मौसम में हमें कुछ विशेष फल और सब्जियां दी हैं, जो उस समय शरीर की ज़रूरतों के अनुसार पोषण देती हैं।
  • संतरा, मौसमी, आंवला जैसे खट्टे फल विटामिन सी से भरपूर होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को सक्रिय रखते हैं।
  • गाजर, चुकंदर और पालक जैसे सब्जियां खून को शुद्ध करने के साथ शरीर में पोषक तत्वों की पूर्ति करती हैं।
  • कोशिश करें कि रोज के भोजन में कम से कम एक कटोरी हरी सब्जी और एक फल ज़रूर शामिल करें।

शहद और तुलसी

  • सुबह खाली पेट एक चम्मच शहद और कुछ तुलसी के पत्ते खाने से शरीर में संक्रमण से लड़ने की शक्ति बढ़ती है।
  • शहद में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट तत्व शरीर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं, जबकि तुलसी में मौजूद औषधीय गुण सर्दी-जुकाम को दूर रखते हैं।
  • चाहें तो तुलसी की चाय या काढ़ा बनाकर दिन में एक बार सेवन कर सकते हैं।

सूखे मेवे और बीजों का इस्तेमाल

  • बदलते मौसम में शरीर को अंदर से ऊर्जा और गर्माहट की ज़रूरत होती है।
  • बादाम, अखरोट, काजू, अलसी के बीज और कद्दू के बीज में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और जिंक होता है।
  • ये तत्व शरीर में नई कोशिकाओं के निर्माण में मदद करते हैं और वायरस से लड़ने की क्षमता बढ़ाते हैं।
  • रोज सुबह या शाम को एक मुट्ठी सूखे मेवे खाना आदत में शामिल करें।

अदरक, लहसुन और हल्दी

  • भारतीय रसोई में पाए जाने वाले ये तीनों तत्व इम्यूनिटी बढ़ाने में चमत्कारिक भूमिका निभाते हैं।
  • अदरक शरीर में सूजन कम करता है और गले की खराश से राहत देता है।
  • लहसुन एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर है।
  • हल्दी में मौजूद करक्यूमिन तत्व संक्रमण से बचाव करता है और शरीर को भीतर से मज़बूत बनाता है।
  • गुनगुने दूध में हल्दी मिलाकर पीना या सूप में अदरक-लहसुन डालना बेहद फायदेमंद होता है।

दही और छाछ से पाचन तंत्र रहेगा दुरुस्त

  • स्वस्थ पाचन तंत्र ही मज़बूत इम्यून सिस्टम की नींव है।
  • दही और छाछ में मौजूद प्रोबायोटिक्स शरीर में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं, जो संक्रमण से बचाव में मदद करते हैं।
  • अगर आपको ठंडी चीज़ों से दिक्कत होती है, तो दही को कमरे के तापमान पर रखकर खाएं या उसमें काली मिर्च मिलाकर सेवन करें।

शरीर को सक्रिय रखें और नींद पूरी लें

  • सिर्फ खानपान ही नहीं, बल्कि जीवनशैली भी इम्यूनिटी पर असर डालती है।
  • रोजाना कम से कम 30 मिनट टहलना या हल्का व्यायाम करना शरीर की रक्त प्रवाह प्रणाली को बेहतर बनाता है।
  • पर्याप्त नींद लेने से शरीर को आराम और मरम्मत का समय मिलता है।
  • तनाव से दूर रहें, क्योंकि मानसिक तनाव इम्यूनिटी को कमजोर कर देता है।

धूप से लें विटामिन डी

  • सुबह की हल्की धूप शरीर में विटामिन डी का स्तर बढ़ाती है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए बहुत आवश्यक है।
  • रोजाना 15 से 20 मिनट तक धूप में बैठने की आदत डालें। यह न सिर्फ हड्डियों बल्कि पूरे शरीर को मज़बूत बनाता है।

(Disclaimer): इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए किसी महंगे सप्लीमेंट की नहीं, बल्कि संतुलित आहार और स्वस्थ दिनचर्या की जरूरत होती है। इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य घरेलू सुझावों पर आधारित है। किसी भी प्रकार की गंभीर स्वास्थ्य समस्या या एलर्जी होने पर डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story