Home Remedies: हर रोज गैस बनने से हैं परेशान? इन घरेलू नुस्खों से मिलेगा छुटकारा

गैस की दिक्कत दूर करने के उपाय
X

गैस की समस्या के लिए घेरलू उपाय (Image: Grok)

Home Remedies: रोज गैस और पेट फूलने की समस्या से परेशान हैं तो आसान घरेलू नुस्खे अपनाकर पाचन सुधारें और बिना साइड इफेक्ट राहत पाएं।

आजकल ज्यादातर लोगों को गैस की समस्या होती है। क्योंकि खाना पीने का सामान उतना अच्छा नहीं आता, जितना पहले के जमाने में आता था। कुछ को चीजें ओरिजनल नहीं आती, कुछ लोग भी गलत खानपान की वजह से दिक्कत में रहते हैं। ऐसे में घरेलू नुस्खे बेहद कारगर साबित हो सकते हैं। ये न केवल पाचन को दुरुस्त करते हैं, बल्कि बिना किसी साइड इफेक्ट के राहत भी दिलाते हैं। आइए जानते हैं, रोज गैस बनने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कौन से आसान और असरदार घरेलू उपाय आजमाए जा सकते हैं।

गैस की समस्या ठीक करने के उपाय

अजवाइन और काला नमक

अजवाइन में पाचन एंजाइम को सक्रिय करने की क्षमता होती है। इसमें थोड़ा-सा काला नमक मिलाकर चबाने या गुनगुने पानी के साथ लेने से पेट की गैस तुरंत कम होती है। यह उपाय खासतौर पर खाने के बाद गैस या भारीपन की शिकायत होने पर कारगर है।

अदरक और शहद

अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पेट में बनने वाली गैस और ऐंठन को कम करते हैं। एक चम्मच अदरक का रस शहद के साथ लेने से अपच और गैस दोनों में फायदा मिलता है। चाहें तो अदरक की चाय भी पी सकते हैं।

सौंफ

सौंफ का सेवन पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और गैस की समस्या से राहत देता है। रोज खाना खाने के बाद एक चम्मच सौंफ चबाना या सौंफ की चाय पीना पेट को हल्का रखता है और पेट फूलने से बचाता है।

हींग का पानी

हींग को पेट की समस्याओं का रामबाण माना जाता है। गुनगुने पानी में एक चुटकी हींग डालकर पीने से गैस और पेट दर्द दोनों में आराम मिलता है। यह आंतों में जमे गैस को ठीक कर देगा।

नींबू और गुनगुना पानी

सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू का रस पीने से पाचन शक्ति बेहतर होती है और दिनभर गैस बनने की समस्या कम होती है। नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड पाचन को दुरुस्त करता है और शरीर को डिटॉक्स भी करता है।

त्रिफला पाउडर

त्रिफला पाउडर को रात में गुनगुने पानी के साथ लेना पेट की सफाई के लिए फायदेमंद है। यह न सिर्फ गैस बल्कि कब्ज की समस्या को भी दूर करता है। हर रोज सेवन करने से फायदा होगा।

हल्दी वाला दूध

हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीने से आंतों की सूजन कम होती है और पाचन सही रहता है। इससे गैस और एसिडिटी की समस्या भी धीरे-धीरे कम होती है।

सही लाइफस्टाइल बेहद जरूरी है

  • सिर्फ घरेलू नुस्खे ही नहीं, बल्कि लाइफस्टाइल में छोटे-छोटे बदलाव भी गैस से छुटकारा दिला सकते हैं।
  • जल्दी-जल्दी खाने की आदत छोड़ें और अच्छे से चबाकर खाएं।
  • ज्यादा तैलीय और मसालेदार चीजों से बचें।
  • पूरे दिन में 30 मिनट चलना जरूरी है।
  • ज्यादा देर तक खाली पेट न रहें।

गैस की समस्या भले ही आम हो, लेकिन इसे हल्के में लेना सही नहीं है। लगातार गैस बनना पाचन तंत्र की कमजोरी का संकेत हो सकता है। ऐसे में दवाओं पर निर्भर होने के बजाय इन घरेलू नुस्खों को अपनाएं। ये न केवल आपको प्राकृतिक तरीके से राहत देंगे बल्कि लंबे समय तक पेट को स्वस्थ भी रखेंगे।

(Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य जानकारी और घरेलू नुस्खों पर आधारित है। हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता, यह किसी भी तरह से डॉक्टर की सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या उपचार शुरू करने से पहले विशेषज्ञ की राय अवश्य लें।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story