Home Remedies: कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज, हमेशा रहेंगे सवस्थ

उम्र 30 की हो या 60 की, बढ़ता कोलेस्ट्रॉल धीरे-धीरे दिल की बीमारियों की जड़ बनता जा रहा है। डॉक्टर दवा तो देते हैं, लेकिन क्या हर बार दवा ही एकमात्र रास्ता है? प्राचीन भारतीय चिकित्सा और आयुर्वेद में कुछ ऐसे प्राकृतिक उपाय हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में बेहद असरदार माने जाते हैं। खासकर आंवला जूस और हल्दी वाला दूध, ये दो घरेलू नुस्खे आपके दिल की सेहत को मजबूत बनाने में रामबाण साबित हो सकते हैं।
आंवला जूस
आंवला, जिसे इंडियन गूज़बेरी भी कहा जाता है, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। यह लीवर की कार्यक्षमता को बेहतर बनाता है और एलडीएल (खराब कोलेस्ट्रॉल) को घटाने में मदद करता है।
रोज सुबह खाली ताजा आंवला जूस पानी में मिलाकर पिएं।
स्वाद बेहतर करने के लिए शहद की कुछ बूंदें मिलाई जा सकती हैं।
हल्दी वाला दूध
हल्दी में पाया जाने वाला कुर्क्यूमिन (Curcumin) एक शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व है, जो शरीर में सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है। ये दोनों ही कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं।
रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पिएं।
स्वाद के लिए थोड़ी काली मिर्च या शहद भी मिला सकते हैं।
अन्य उपयोगी टिप्स
फाइबर युक्त आहार लें जैसे ओट्स, फल, हरी सब्जियां।
हर दिन 30 मिनट की वॉक या योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
तले-भुने और प्रोसेस्ड फूड से बचें।
कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखना अब कोई मुश्किल काम नहीं, बशर्ते आप रोजमर्रा की ज़िंदगी में छोटे-छोटे घरेलू उपायों को अपनाएं। आंवला जूस और हल्दी वाला दूध जैसे देसी नुस्खे न सिर्फ सुरक्षित हैं, बल्कि शरीर को भीतर से साफ और मजबूत भी बनाते हैं। आज से ही शुरुआत करें, क्योंकि स्वस्थ दिल ही सुखी जीवन की नींव है।
(Disclaimer): ये लेख सामान्य जानकारी के लिए दिया गया है। हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता, अगर आपको बहुत ज्यादा कोलेस्ट्रॉल की दिक्कत है तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।