Father's Day 2025: कब है फादर्स डे? जानिए तारीख, इतिहास, महत्व और मनाने के खास तरीके

Fathers Day 2025 date
X

Father's Day 2025 date

इस साल फादर्स डे 15 जून को मनाया जाएगा। यह दिन पिता के प्रति आभार प्रकट करने का अवसर है, जो हमारी जिंदगी में मार्गदर्शक, संरक्षक और सबसे मजबूत सहारा बनकर खड़े रहते हैं। जानिए इस खास दिन की तारीख, इतिहास और महत्व..

Father's Day 2025: फादर्स डे सिर्फ एक दिन है, बल्कि अपने पिता के प्रेम, बलिदान और मार्गदर्शन का जश्न मनाने का बेहतरीन अवसर है। हर साल यह खास दिन जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है। इस साल यह दिन देशभर में 15 जून को मनाया जाएगा। यह दिन उन सभी पिता और पिता तुल्य व्यक्तियों के प्रति आभार प्रकट करने का अवसर है, जो हमारी जिंदगी में मार्गदर्शक, संरक्षक और सबसे मजबूत सहारा बनकर खड़े रहते हैं। आइए जानते हैं इस खास दिन की तारीख, इतिहास, इसके पीछे की भावना और इसे खास बनाने के कुछ खूबसूरत तरीके

Father's Day 2025: कब है फादर्स डे?
फादर्स डे हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को मनाया जाता है। साल 2025 में फादर्स डे 15 जून को मनाया जाएगा। भारत, अमेरिका और यूके जैसे देशों में यह जून में मनाया जाता है, जबकि इटली, स्पेन, क्रोएशिया और पुर्तगाल जैसे देशों में इसे 19 मार्च को सेंट जोसेफ डे के अवसर पर मनाया जाता है।

Father's Day 2025: इतिहास
फादर्स डे की शुरुआत एक दुखद घटना और सम्मान की भावना से हुई थी। साल 1908 में अमेरिका के वेस्ट वर्जीनिया में एक कोयला खदान में बड़ा हादसा हुआ, जिसमें 361 लोगों की मौत हो गई। इनमें से ज्यादातर लोग पिता थे। उनकी याद में एक स्मृति सभा रखी गई, लेकिन उस समय यह दिन हर साल मनाने की परंपरा नहीं बन सकी।

इसके कुछ साल बाद, सोनोरा स्मार्ट डॉड नाम की एक महिला ने फादर्स डे को एक खास दिन के रूप में मनाने की पहल की। वह वॉशिंगटन की रहने वाली थीं और अपने पिता से बहुत प्रेरित थीं। उनके पिता एक सिविल वॉर (गृह युद्ध) के सैनिक थे और उन्होंने अकेले ही छह बच्चों की परवरिश की थी। सोनोरा ने सोचा कि जैसे मदर्स डे मनाया जाता है, वैसे ही पिता के लिए भी एक दिन होना चाहिए। उनकी कोशिशों के बाद पहला फादर्स डे 19 जून 1910 को मनाया गया। धीरे-धीरे यह दिन लोकप्रिय होता गया और फिर पूरे अमेरिका और दुनिया के कई देशों में मनाया जाने लगा।

Father's Day 2025: क्यों खास है यह दिन
फादर्स डे एक ऐसा दिन है जब हम अपने पिता या पिता तुल्य व्यक्तियों के प्रेम, त्याग और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद करते हैं। यह दिन हमें उनके जीवन में निभाए गए महत्वपूर्ण रोल—एक मार्गदर्शक, रक्षक और आदर्श को सम्मान देने का अवसर देता है। फादर्स डे यह दर्शाता है कि एक पिता का एक बच्चे के विकास में कितना महत्वपूर्ण योगदान होता है। एक पिता की समझदारी, अनुशासन, धैर्य और प्रेम बच्चे के चरित्र और मूल्यों को आकार देने में अहम भूमिका निभाते हैं।

Father's Day 2025: सेलिब्रेशन आईडिया
हर साल फादर्स डे बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन को खास बनाने के लिए आप अपने पिता के साथ समय बिता सकते हैं, मूवी नाइट प्लान कर सकते हैं, उन्हें उनकी पसंदीदा किताबें दे सकते हैं या उनके टु-डू लिस्ट के कामों में उनकी मदद कर सकते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story