Mango Side Effects: गर्मी में ज्यादा आम खाने से हो सकते हैं पिंपल्स और छाले, इन लोगों को रखना चाहिए खास परहेज

गर्मी में ज्यादा आम खाने से हो सकते हैं पिंपल्स और छाले, इन लोगों को रखना चाहिए खास परहेज
X
अगर आपको भी आम खाने के बाद पिंपल्स या मुंह में छाले निकल जाते हैं तो आपको ये सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में।

Mango Side Effects: गर्मियों का मौसम है और बाजारों में फलों का राजा आम की भरमार है। ये रसीला और मीठा फल न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन C, फाइबर, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो इम्यूनिटी बढ़ाने, पाचन सुधारने और स्किन हेल्थ को सपोर्ट करने में मदद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ लोगों के लिए आम स्किन प्रॉब्लम्स की वजह भी बन सकता है खासकर तब जब इसे अधिक मात्रा में या गलत तरीके से खाया जाए।


दरअसल, आयुर्वेद और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स के अनुसार, आम में नेचुरल शुगर और हीटिंग प्रॉपर्टीज होती हैं। जब कोई व्यक्ति इसे अधिक मात्रा में खाता है, तो शरीर का तापमान बढ़ सकता है, जिससे कुछ लोगों में पिंपल्स, माउथ अल्सर या गर्मी के फोड़े जैसी दिक्कतें देखने को मिलती हैं। इसके अलावा, कुछ अन्य समस्याएं भी देखने को मिल सकती हैं जैसे-

1. चेहरे पर पिंपल्स या मुंहासे
2. मुंह में छाले
3. शरीर पर लाल रैशेज
4. एसिडिटी या जलन
5. पेट में गर्मी का एहसास


इन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी-

1. जिनकी त्वचा पहले से ही ऑयली होती है, उनके लिए आम की हीटिंग प्रवृत्ति और शुगर कंटेंट पिंपल्स का कारण बन सकती है।
2. जिन्हें बार-बार मुंह में छाले होते हैं, उन्हें आम खाने से ये समस्या और भी बढ़ सकती है।
3. आम में नेचुरल शुगर अधिक होती है, इसलिए डायबिटीज़ के मरीज इसे सीमित मात्रा में ही खाएं।
4. हॉर्मोनल असंतुलन या एक्ने प्रोन स्किन वाले लोग भी आम ज्यादा खाने से स्किन ब्रेकआउट्स का सामना कर सकते हैं।

आम खाने का सही तरीका क्या है?

1. खाने से पहले आम को पानी में कम से कम 30 मिनट भिगोकर रखें, इससे उसमें मौजूद अतिरिक्त गर्मी कम होती है।
2. एक दिन में 1 से 2 आम से ज्यादा न खाएं।
3. आम को हमेशा भोजन के बाद या स्नैक्स के तौर पर लें।
4. आम और दूध का कॉम्बिनेशन कुछ लोगों को पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। इसलिए इसे दूध के साथ बिल्कुल न खाएं।
5. इसे ठंडे पदार्थों जैसे छाछ, नारियल पानी या नींबू पानी के साथ खाना शरीर में संतुलन बनाता है।


जरूरी टिप्स-

1. पिंपल्स की संभावना हो तो आम खाने के बाद गुनगुना पानी पिएं।
2. पाचन सही रखने के लिए फाइबर युक्त भोजन भी करें।
3. चेहरे को दिन में दो बार साफ करें और स्किन को हाइड्रेट रखें।
4. अधिक मात्रा में आम न खाएं, खासकर बच्चों और गर्म प्रवृत्ति वालों के लिए।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story