Healthy Breakfast Tips: ब्रेकफास्ट में शामिल करें ये चीजें, वजन घटेगा और इम्यूनिटी बढ़ेगी

सुबह का नाश्ता केवल भूख मिटाने के लिए नहीं, बल्कि पूरे दिन की ऊर्जा और सेहत को संतुलित रखने के लिए किया जाता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं या अपनी इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाना चाहते हैं तो नाश्ते में क्या खा रहे हैं यह बहुत मायने रखता है।
बता दें, गलत खान-पान से दिनभर सुस्ती, मोटापा और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, जबकि सही नाश्ता शरीर को फिट और एक्टिव रखता है। आइए जानते हैं कि हेल्दी ब्रेकफास्ट में किन चीजों को शामिल करने से वजन कंट्रोल होता है और इम्यूनिटी मजबूत हो सकती है।
सुबह करने वाले 8 अलग-अलग हेल्दी ब्रेकफास्ट
ओट्स
सुबह-सुबह हल्का और हेल्दी नाश्ता चाहिए तो ओट्स एक बेहतरीन ऑप्शन है। ओट्स में भरपूर फाइबर होता है जो लंबे समय तक पेट भरा हुआ रखता है। इससे बार-बार भूख नहीं लगती और वजन कम करने में मदद मिलती है। साथ ही, ओट्स को दूध, ड्राई फ्रूट्स और ताजे फलों के साथ खाने से यह एक कम्प्लीट मील बन जाता है।
अंडे
अगर आप नॉनवेज खाते हैं तो सुबह के नाश्ते में अंडा जरूर शामिल करें। यह प्रोटीन का सबसे आसान और हेल्दी स्रोत है। प्रोटीन मसल्स स्ट्रॉन्ग बनाता है और इम्यूनिटी को बढ़ाता है। आप उबले अंडे, वेज ऑमलेट या एग भुर्जी बनाकर खा सकते हैं। इससे पेट भी देर तक भरा रहता है और मोटापा कंट्रोल में रहता है।
दही और ग्रीक योगर्ट
सुबह नाश्ते में दही या ग्रीक योगर्ट लेना बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स आंतों को स्वस्थ रखते हैं और पाचन शक्ति बढ़ाते हैं। इसमें कैल्शियम और प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में होता है। आप चाहें तो इसमें शहद और मौसमी फल मिलाकर खा सकते हैं। यह नाश्ता इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है और शरीर को फ्रेश फील कराता है।
ताजे फल
फ्रूट्स नाश्ते का सबसे हेल्दी हिस्सा होने चाहिए। सेब, केला, पपीता, अनार, संतरा जैसे फल न केवल विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होते हैं बल्कि इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो शरीर को बीमारियों से बचाते हैं। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो शुगर की जगह ताजे फलों को डाइट में शामिल करें।
ड्राई फ्रूट्स और सीड्स
सुबह की शुरुआत एक मुट्ठी बादाम, अखरोट, काजू और चिया सीड्स से करना बहुत हेल्दी माना जाता है। इनमें हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं। ये दिल को स्वस्थ रखते हैं, दिमाग की क्षमता बढ़ाते हैं और इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग करते हैं। साथ ही, यह स्नैक मोटापा कम करने में भी मदद करता है।
दलिया और पोहा
भारतीय नाश्ते में दलिया और पोहा हमेशा से पसंदीदा रहे हैं। दलिया फाइबर और मिनरल्स से भरपूर है, जबकि पोहा हल्का और आसानी से पचने वाला होता है। हरी सब्जियों के साथ पोहा खाने से इसमें विटामिन और आयरन की मात्रा बढ़ जाती है। यह नाश्ता वजन कंट्रोल करने वालों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
स्मूदी और जूस
अगर आपके पास नाश्ता बनाने का ज्यादा टाइम नहीं है तो फ्रूट स्मूदी या जूस भी ले सकते हैं। इसमें फलों और सब्जियों का कॉम्बिनेशन होता है जो शरीर को तुरंत एनर्जी देता है। स्मूदी में दही या दूध मिलाकर पीने से यह और भी हेल्दी बन जाता है।
साबुत अनाज, ब्रेड और पीनट बटर
साबुत अनाज, ब्रेड और पीनट बटर नाश्ते का एक स्मार्ट और टेस्टी ऑप्शन है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स होते हैं। पीनट बटर लंबे समय तक पेट भरा रखता है और एनर्जी देता है।
सुबह का नाश्ता सिर्फ एक रूटीन नहीं, बल्कि आपके स्वास्थ्य की नींव है। अगर आप चाहते हैं कि मोटापा कंट्रोल में रहे, शरीर फिट रहे और बीमारियां आपसे दूर रहें तो नाश्ते में सही और पौष्टिक चीजों को शामिल करना बेहद जरूरी है।
(Disclaimer): इसमें दी गई जानकारी सामान्य ज्ञान और हेल्थ टिप्स पर आधारित है। हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता, यह किसी भी तरह से चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। अपने स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या के लिए डॉक्टर या योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
