Period Sync में कितनी अफवाह और सचाई? क्या साथ रहने वाली महिलाओं में एक ही वक्त पर होते हैं मासिक धर्म

Period Syncing Truth And Myth: पीरियड्स (Periods) को लेकर हम बहुत सी धारणाओं और अवधारणाओं को जानते हैं, लेकिन क्या आपने कभी पीरियड सिंकिंग के बारे में सुना है? दरअसल लोगों के बीच एक प्रचलित धारणा है कि जो महिलाएं एक साथ रहती हैं या एक साथ बहुत ज्यादा समय बिताती हैं, उनकी पीरियड डेट भी एक साथ या एक दिन आगे पीछे आने लगती हैं। यह धारणा इस सि़द्धांत पर आधारित है कि जब आप पीरियड्स वाली किसी अन्य महिला के साथ किस भी तरह से फिजिकल कांटेक्ट में आते हैं, तो आपके ‘फेरोमोन' (pheromones) एक-दूसरे को प्रभावित करते हैं। इससे दोनों महिलाओं की पीरियड साइकिल (Myth And Truth About Periods) एक जैसी हो जाती है। कई महिलाएं ये मानती हैं कि पीरियड साइकिल एक-साथ रहने के बाद से एक जैसा हो जाता है।
‘पीरियड सिंकिंग’ को लेकर शोध में हुआ ये खुलासा (research on 'period syncing')
ये समस्या ज्वाइंट फैमिली में रहने वाली महिलाओं में सबसे ज्यादा देखने को मिलती हैं। यह भी एक रोचक तथ्य है कि ‘पीरियड सिंकिंग’ की यह धारणा माताओं से उनकी बेटियों को मिलती है। अब हम सिंकिंग को लेकर वैज्ञानिक दृष्टिकोण की बात करें तो 2017 में हुए एक शोध के मुताबिक 44 प्रतिशत महिलाओं में पीरियड सिंक्रोनाइजेशन का अनुभव किया गया था। इसके साथ ही शोध में महिलाओं में मासिक धर्म के कुछ दूसरे लक्षण जैसे माइग्रेन (Migraine), उल्टी या पेट दर्द आदि भी एक जैसे ही पाए गए थे। इन बातों से संकेत मिलता है कि महिलाएं अपने मासिक धर्म के समय से परे, एक अवधि से ज्यादा समय तक साथ रहने पर एक दूसरे की मेंस्ट्रुएशन साइकल (Menstruation Cycle) से प्रभावित हो जाती हैं।
पीरियड्स और चांद की दशा में भी होता है सिंक (Periods and Moon Sync)
‘ मेंस्ट्रुएशन’ (Menstruation) यानी मासिक धर्म लैटिन और ग्रीक शब्दों का मेल है, जिसका अर्थ है चंद्रमा और महीना। हमारे यहां ऐसा माना जाता है कि महिलाओं की प्रजनन लय (fertility rhythm) चंद्र-चक्र (Moon Rotation) से संबंधित होती है। इस तथ्य को प्रूव करने के लिए कुछ स्टडी भी हुई हैं। जो यह बताते हैं कि, आपकी पीरियड साइकिल अवधि चंद्रमा के चरणों से जुड़ी हुई या कुछ हद तक सिंक होती हैं। पीरियड सिंकिंग एक ऐसा मुद्दा है, जिसे साबित करना मुश्किल होता है। जैसा कि ऊपर उल्लेख किया गया है, यह इस तथ्य पर निर्भर करता है कि महिलाओं के फेरोमोन एक-दूसरे के साथ किस तरह इंटरैक्ट करते हैं, उसी पर निर्भर करता है कि पीरियड में सिंकिंग (Period Syncing) होती है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS