भूलकर भी ऐसे समय में न करें रोमांस, नहीं तो हो जाएगी मुसीबत

हर रिश्ते के लिए रोमांस बहुत जरूरी है। कपल्स के बीच अगर रोमांस नहीं होगा तो उनका रिश्ता काफी बोरिंग सा हो जाता है। किसी भी अच्छे रिश्ते के लिए कपल्स के बीच प्यार और रोमांस होना बहुत जरूरी है। कभी-कभार ऐसा होता है कि रिश्ते में सिर्फ रोमांस आ जाने से सब कुछ सही हो जाता है।
रिलेशनशिप में कपल्स के बीच शारीरिक संबंध बहुत अहम माना जाता है। कई रिसर्च और स्टडीज में इस बात का खुलासा भी हो चुका है कि शारीरिक संबंध बनाने से सेहत से जुड़े बहुत सारे फायदे होते हैं।
लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी सिचुएशंस के बारे में बताने जा रहे हैं, जब शारीरिक संबंध बनाने से बचना चाहिए।
यह भी पढ़ें: इंप्रेस करने के लिए ये सब जरूर करते हैं लड़के, लड़कियां हो जाएं सावधान
इस समय नहीं बनाना चाहिए संबंध
- कपल्स में किसी एक को भी किसी तरह का इंफेक्शन होने पर संबंध नहीं बनाना चाहिए।
- अगर पार्टनर किसी सेक्शुअली ट्रांसमिटेड डिसीज के लिए पॉजिटिव पाया गया हो तो संबंध नहीं बनाना चाहिए।
- अगर प्राइवेट पार्ट में किसी तरह का दर्द, सूजन या खुजली हो तो संबंध बनाने से बचना चाहिए।
- अनजान शख्स के साथ आउटिंग में मजा आ सकता है लेकिन अनजान शख्स के साथ संबंध नहीं बनाना चाहिए।
- अगर आप किसी तरह का कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं तो अगर प्रोटेक्शन पास न हो तो संबंध बनाने से बचें।
- अगर आपको ऐसा महसूस हो रहा हो कि आपके रोमांस करने से किसी को चोट पहुंचेगी तो ऐसे में रोमांस करने से बचना चाहिए।
- शारीरिक संबंध बनाने का मन न हो तो संबंध नहीं बनाना चाहिए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS