Buttermilk: 2 मिनट में दही से इस तरह तैयार कर लें छाछ, रोज़ पीएंगे तो मिलेंगे बड़े फायदे

buttermilk making with curd
X

दही से दो मिनट में तैयार करें छाछ।

Buttermilk Making And Benefits: दही से छाछ बनाना बेहद आसान प्रक्रिया है। आप दो मिनट में ही इस काम को अंजाम दे सकते हैं।

Buttermilk Making And Benefits: छाछ एक ऐसा पेय है जो बेहद सस्ता होने के साथ शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कई बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं में छाछ पीना लाभकारी होता है। खासतौर पर पेट से संबंधित परेशानियों में छाछ बहुत उपयोगी होती है। आपके पास मार्केट से छाछ लाने का वक्त नहीं है तो घर पर दही से दो मिनट में ही आसानी से छाछ बना सकते हैं।

छाछ न सिर्फ शरीर को हाइड्रेट रखती है, बल्कि पाचन को भी सुधारती है। छाछ एक नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक भी है। आइए जानते हैं दही से टेस्टी छाछ बनाने का तरीका एवं इसके फायदे।

दही से छाछ कैसे बनाएं?

आपने घर में दही जमाई है तो इससे दो मिनट में ही छाछ तैयार कर सकते हैं। इसके लिए एक कप ताजी दही हैं। दही अगर फ्रिज में रखा हो तो उसे बाहर निकालें और पहले रूम टेम्परेचर पर आ जाने दें।

इसके बाद एक कप दही को एक गहरी तली वाली पतीली में डालें। इसके बाद उसमें आधा गिलास ठंडा पानी मिला दें। अब इसे मथनी या हैंड ब्लेंडर की मदद से अच्छी तरह से मथें। लगभग एक मिनट तक इस प्रक्रिया को करें।

आप चाहें तो इसके लिए मिक्सर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इससे छाछ झागदार बन जाएगी। इसके बाद छाछ में स्वादानुसार भुना जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर और सादा या सेंधा नमक मिला सकते हैं। इस तरह दो मिनट में ही टेस्टी छाछ तैयार हो जाएगी।

छाछ पीने के फायदे

छाछ शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसके खास गुणों की वजह से कई लोग इसे बारह मासी पीते हैं। छाछ की तासीर ठंडी होती है, इसीलिए इसे पीने से पेट में ठंडक बनी रहती है। इससे अपच, एसिडिटी और गैस जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

गर्मी के दिनों में छाछ को पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं रहती है। छाछ बॉडी को डिहाइड्रेशन से बचाने का काम करती है। रोज एक गिलास छाछ पीने से मेटाबॉलिज्म में सुधार आता है।

(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)


(कीर्ति)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story