Ajwain tea: खाली पेट पीजिए अजवाइन की चाय, हाजमा तो होगा दुरुस्त ये 3 बड़े फायदे भी मिलेंगे

Ajwain tea benefits
Ajwain Tea Benefits: हमारे किचन में ऐसे कई मसाले होते हैं जो बड़े काम के होते हैं। ऐसा ही एक मसाला है अजवाइन, जो खाने का स्वाद तो बढ़ाता ही है सेहत के लिए भी जबरदस्त है। सुबह-सुबह अगर आप खाली पेट अजवाइन की चाय पीना शुरू कर दें तो इसके बहुत फायदे मिलेंगे। यह न सिर्फ हाजमे को सुधारता है, बल्कि वजन घटाने, दिल की सेहत और सर्दी-खांसी में भी राहत देता है। आयुर्वेद में भी इसे पेट के लिए रामबाण बताया गया है।
खाली पेट अजवाइन की चाय पीने के 4 बड़े फायदे
1. पाचन तंत्र को करता है मजबूत
सुबह खाली पेट अजवाइन की चाय पीने से पेट साफ रहता है और हाजमा भी दुरुस्त रहता है। अजवाइन में थाइमोल नामक तत्व होता है, जो गैस, एसिडिटी और अपच से राहत दिलाता है। जो लोग रोज़ाना इसका सेवन करते हैं, उन्हें पेट फूलना या जलन की शिकायत कम होती है।
2. वजन घटाने में कारगर
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो सुबह-सुबह अजवाइन की चाय पीना शुरू कर दीजिए। ये मेटाबॉलिज्म की रफ्तार को बढ़ा देता है। इससे शरीर में फैट बर्निंग प्रक्रिया तेज हो जाती है। साथ ही यह भूख को भी नियंत्रित करता है जिससे ओवरईटिंग से बचाव होता है।
3. दिल को रखता है हेल्दी
अजवाइन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण दिल को तंदुरुस्त रखते हैं। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और ब्लड प्रेशर को संतुलित रखता है। खाली पेट इसका सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और हार्ट अटैक का खतरा घटता है।
4. सर्दी-खांसी और डिटॉक्स में असरदार
अगर आपको बार-बार सर्दी-खांसी की परेशानी रहती है, तो अजवाइन की चाय आपके लिए कारगर हो सकती है। यह कफ को दूर करती है और सांस की नली को खोलती है। साथ ही शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालकर इम्युनिटी बढ़ाती है।
(प्रियंका कुमारी)
(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सामान्य जानकारी के लिए है। हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के डाइट प्लान को फॉलो करने से पहले किसी विशेषज्ञ या डॉक्टर की सलाह जरूर लें)
