जायकेदार: 7 राज्यों की मशहूर चटनियां - Easy Recipes जो हर खाने का स्वाद बढ़ा दें

X
भारत के अलग-अलग राज्यों की 7 देसी चटनियों की रेसिपी।
भारत के 7 राज्यों की मशहूर चटनियां और उनकी आसान रेसिपीज़ जानें। महाराष्ट्र का ठेचा, कर्नाटक की हुराली कालू, ओडिशा की अंबा खट्टा से लेकर गुजरात, केरल, राजस्थान और झारखंड की पारंपरिक चटनियां हर खाने का स्वाद
7 Easy Chutney Recipes: अगर आपको भी समोसा, कचौड़ी या मोमोज़ चटनी के बिना अधूरे लगते हैं, तो यह आर्टिकल खास आपके लिए है। भारत के हर राज्य की अपनी एक अनोखी देसी चटनी होती है, जो न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है बल्कि उस जगह की संस्कृति और सेहत के राज भी अपने में समेटे रहती है।
आज हम आपके लिए लेकर आए हैं भारत के 7 अलग-अलग राज्यों की पारंपरिक चटनियां और उनकी आसान रेसिपीज़।
1. महाराष्ट्र का मिर्ची ठेचा
- खासियत: तीखापन पसंद करने वालों के लिए बेस्ट।
- हेल्थ बेनिफिट: मूंगफली प्रोटीन और हेल्दी फैट्स से भरपूर।
- रेसिपी: तेल में लहसुन, हरी मिर्च और जीरा भूनें। नमक डालकर पीस लें। वड़ा पाव, पराठा या भाखरी के साथ परोसें।
2. कर्नाटक की हुराली कालू चटनी
- खासियत: कुलथी दाल से बनी यह चटनी डाइजेशन के लिए फायदेमंद है।
- हेल्थ बेनिफिट: कुलथी दाल जोड़ों के दर्द और किडनी स्टोन में उपयोगी है।
- रेसिपी: प्याज और लहसुन भूनें, फिर कुलथी दाल डालकर क्रिस्पी करें। ठंडा कर नारियल, इमली और गुड़ के साथ पीस लें।
3. ओडिशा की अंबा खट्टा चटनी
- खासियत: खट्टी-मीठी चटनी जो हर थाली को खास बना देती है।
- हेल्थ बेनिफिट: कच्चा आम विटामिन C से भरपूर होता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है।
- रेसिपी: सरसों तेल में पंच फोरन और सूखी मिर्च चटकाएं। आम और मसाले डालकर पकाएं। चीनी मिलाएं और परोसें।
4. गुजरात की गोर केरी
- खासियत: लॉन्ग-लास्टिंग चटनी, जिसे महीनों स्टोर किया जा सकता है।
- हेल्थ बेनिफिट: गुड़ और आम पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं।
- रेसिपी: आम काटें, तेल में सौंफ और जीरा भूनें। मसाले डालें और अंत में गुड़ व चीनी मिलाएं। ठंडा कर डिब्बे में भरें।
5. केरल की इंजी पुली
- खासियत: अदरक, इमली और गुड़ का परफेक्ट फ्लेवर कॉम्बो।
- हेल्थ बेनिफिट: अदरक पाचन सुधारता है और सूजन कम करता है।
- रेसिपी: अदरक, प्याज और हरी मिर्च भूनें। इमली का पल्प और गुड़ डालकर पकाएं। तड़का लगाकर परोसें।
6. राजस्थानी कचरी की चटनी
- खासियत: बाजरे की रोटी और दाल-बाटी के साथ लाजवाब।
- हेल्थ बेनिफिट: कचरी शरीर को ठंडक देती है।
- रेसिपी: कचरी, लहसुन, लाल मिर्च, दही और नमक पीस लें। घी और जीरे का तड़का लगाकर परोसें।
7. झारखंड की टमाटर चटनी
- खासियत: सिंपल लेकिन फ्लेवरफुल—हर घर की पसंदीदा।
- हेल्थ बेनिफिट: टमाटर एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर, स्किन के लिए फायदेमंद।
- रेसिपी: टमाटर, मिर्च और लहसुन को आग पर भूनें। नमक डालकर कूटें और ऊपर से सरसों तेल डालें।
सर्विंग टिप्स (Serving Tips)
- समोसा, कचौड़ी, पराठा, इडली या मोमोज़ के साथ इन चटनियों का मज़ा लें।
- फेस्टिव सीज़न में थाली को और खास बनाने के लिए किसी एक चटनी को ज़रूर शामिल करें।
– काजल सोम
