Pachmarhi Places: मध्यप्रदेश का शिमला है यह हिल स्टेशन! मानसून के नज़ारे बनाते हैं इसे और भी खास

पचमढ़ी में घूमने वाली 7 लोकप्रिय जगहें। (Image-AI)
Pachmarhi Popular Places: मध्यप्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी अपनी खूबसूरती के लिए अलग पहचान रखता है। इसे एमपी का शिमला भी कहा जाता है। ये हिल स्टेशन अपने घने जंगल, गुफाएं, झरने और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। बारिश के दिनों में यहां कि छटा देखते ही बनती है। इस सीजन में परिवार के साथ आप यहां घूमने का प्लान बना सकते हैं।
जो लोग नेचर लवर हैं या एडवेंचर को पसंद करते हैं उनके लिए भी पचमढी खास हो सकता है। आइए जानते हैं पचमढी में घूमने के लिए लोकप्रिय जगहें कौन सी हैं।
पचमढ़ी की 7 लोकप्रिय जगहें
बी फॉल
यह पचमढ़ी का सबसे फेमस वॉटरफॉल है। पचमढ़ी आएं तो यहां कि विजिट करना बिल्कुल न भूलें। मानसून में यहां का झरना पूरी रफ्तार से गिरता है और नजारा बेहद शानदार दिखता है। यहां पर्यटक नहाने का आनंद भी उठाते हैं।
धूपगढ़
यह मध्य प्रदेश का सबसे ऊंचा स्थान है। इसे सनसैट पाइंट भी कहा जाता है। पर्यटकों के लिए यहां डूबता सूरज देखना एक रोमांचक अनुभव होता है। मानसून में यहां से सूरज निकलते और ढलते समय बादलों और धुंध के बीच का नजारा बेहद खूबसूरत होता है।
जटाशंकर गुफा
पचमढ़ी की सैर करते हुए जटाशंकर गुफा को जरूर देखें। यह एक धार्मिक स्थल है जो भगवान शिव से जुड़ा है। मानसून में यहां की हरियाली और प्राकृतिक गुफाएं ध्यान और शांति के लिए आदर्श हैं।
अप्सरा विहार
यह एक छोटा लेकिन सुंदर वॉटरफॉल है। यहां बैठकर बारिश की बौछारों और झरने के संगीत का लुत्फ लिया जा सकता है। परिवार के साथ यहां हेल्दी टाइम बिताया जा सकता है।
पांडव गुफाएं
पचमढ़ी में स्थित पांडव गुफाओं का ऐतिहासिक महत्व भी है। इन गुफाओं को लेकर कहा जाता है कि पांडवों ने अपने वनवास के दौरान यहां समय बिताया था। यहां घूमना आपके लिए रोमांचक अनुभव हो सकता है।
सिल्वर फॉल
बी फॉल की तरह ही पर्यटक सिल्वर फॉल की विजिट कर सकते है। यह एक और खूबसूरत झरना है जो मानसून में अपने पूरे शबाब पर होता है। यहां का पानी सफेद रेखाओं जैसा गिरता है, इसलिए इसे सिल्वर फॉल कहा जाता है।
सतपुड़ा नेशनल पार्क
आप नेचर लवर हैं तो सतपुड़ा नेशनल पार्क आपके लिए ही है। प्रकृति और वन्यजीव प्रेमियों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं। मानसून में पार्क की हरियाली और जीव-जंतुओं की गतिविधियां रोमांच बढ़ा देती हैं।
