Focus Increase: किसी काम पर फोकस नहीं कर पाता आपका बच्चा? 5 टिप्स करें फॉलो, बढ़ जाएगी एकाग्रता

बच्चे का फोकस बढ़ाने के टिप्स।
Focus Increase: आज के डिजिटल दौर में बच्चों का फोकस बनाना सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है। ऑनलाइन क्लासेस, गेम्स और सोशल मीडिया की आदत ने उनका ध्यान भटकाने का काम करना शुरू कर दिया है। ऐसे में पेरेंट्स के लिए जरूरी है कि वे बच्चों की कंसंट्रेशन को सही दिशा में बढ़ाएं और उन्हें स्मार्ट तरीके से फोकस करना सिखाएं।
ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बच्चों के मानसिक विकास, पढ़ाई और क्रिएटिविटी के लिए बहुत अहम होती है। अच्छी आदतें, समय प्रबंधन और एक पॉजिटिव माहौल मिलकर बच्चों के फोकस को बढ़ा सकते हैं। आइए जानें कुछ असरदार और आसान टिप्स जो बच्चों की एकाग्रता बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
5 टिप्स से बढ़ेगा बच्चे का फोकस
एक टाइम पर एक ही काम करने की आदत डालें
बच्चों को मल्टीटास्किंग से दूर रखें। जब वे पढ़ाई कर रहे हों तो मोबाइल, टीवी या अन्य डिस्ट्रैक्शन को हटा दें। एक समय पर एक ही काम करने से दिमाग ज्यादा अच्छी तरह फोकस करता है और काम की गुणवत्ता भी बेहतर होती है।
ब्रेक और नींद का रखें ध्यान
लगातार पढ़ाई या कोई भी काम करने से दिमाग थक जाता है। बच्चों को हर 30-40 मिनट बाद छोटा ब्रेक लेने की आदत डालें और 8-9 घंटे की नींद जरूर दिलाएं। फ्रेश माइंड से पढ़ाई में उनका फोकस और समझने की क्षमता बढ़ेगी।
मेडिटेशन और ब्रीदिंग एक्सरसाइज सिखाएं
हर दिन 10-15 मिनट का मेडिटेशन बच्चों की एकाग्रता को मजबूत करता है। गहरी सांस लेना, आंखें बंद करना और ध्यान लगाना उनके दिमाग को शांत और स्थिर बनाता है। यह टिप खासकर एग्जाम टाइम में काफी फायदेमंद होती है।
पढ़ाई को बनाएं मजेदार
अगर बच्चे की पढ़ाई में रुचि नहीं है तो वो फोकस नहीं करेगा। इसलिए उनके लिए स्टडी को इंटरेक्टिव बनाएं – जैसे कलरफुल चार्ट्स, ऑडियो-वीडियो लर्निंग, पजल्स आदि। इससे वे सीखने में मजा लेंगे और ध्यान भी केंद्रित रहेगा।
डेली रूटीन बनाएं और फॉलो कराएं
एक तय समय पर सोना, उठना, पढ़ाई और खेल का नियम बनाने से बच्चों की लाइफ में डिसिप्लिन आता है। जब उनका शरीर और दिमाग एक निर्धारित टाइमटेबल के अनुसार चलता है, तो फोकस बनाए रखना आसान हो जाता है।