Monsoon Tips: बारिश में घर के खिड़की-दरवाजों से आने लगी है आवाज़? 5 ट्रिक्स दूर कर देंगे परेशानी

how to get rid of door sounds
X

बारिश में दरवाजों से आने वाली आवाज़ें दूर करने के टिप्स।

Monsoon Tips: बारिश के सीजन में लकड़ी के दरवाजों और खिड़कियों का जाम होना और आवाज करना आम बात है। कुछ ट्रिक्स की मदद से इस परेशानी को दूर किया जा सकता है।

Monsoon Tips: बारिश का मौसम अपने साथ नमी और ठंडक तो लाता है, लेकिन साथ ही घर की देखभाल को लेकर कई छोटी-बड़ी परेशानियां भी खड़ी करता है। इन्हीं में से एक है खिड़की और दरवाजों से आने वाली अजीबोगरीब आवाज़ें। जैसे ही हवा का झोंका आता है या दरवाजा बंद होता है, चरमराहट या चीं-चीं जैसी आवाज़ें सुनाई देती हैं, जो न सिर्फ कानों को चुभती हैं, बल्कि पूरे माहौल को खराब कर देती हैं।

ऐसा अक्सर लकड़ी या मेटल से बने पुराने दरवाजों-खिड़कियों में नमी के कारण होता है। यदि समय रहते इसका समाधान न किया जाए, तो यह समस्या और बढ़ सकती है और मरम्मत का खर्च भी बढ़ सकता है। यहां हम आपको बता रहे हैं 5 आसान घरेलू ट्रिक्स, जिनसे आप इस मानसून में बिना खर्च किए इस झंझट से छुटकारा पा सकते हैं।

हिंगेस पर तेल या लुब्रिकेंट लगाएं

अधिकतर आवाजें खिड़की-दरवाजों के हिंगेस यानी कब्जों से आती हैं। इन हिस्सों में नमी जम जाती है जिससे लोहा जंग खा जाता है और आवाज करता है। इस पर मशीन ऑयल, नारियल तेल या WD-40 जैसे लुब्रिकेंट लगाने से रगड़ कम होती है और आवाज बंद हो जाती है।

लकड़ी के फ्रेम पर मोम लगाएं

अगर लकड़ी के दरवाजे बारिश में फूल जाते हैं और आवाज करने लगते हैं, तो उस पर मोम (candle wax) या फर्नीचर वैक्स लगाएं। यह फ्रिक्शन को कम करता है और फिसलन बढ़ाता है, जिससे आवाज रुक जाती है।

दरवाजों के निचले हिस्से में रबर स्टिप लगाएं

बारिश में हवा के झोंके से दरवाजे हिलते हैं और फ्रेम से टकराकर आवाज करते हैं। इससे बचने के लिए दरवाजे के निचले हिस्से पर रबर स्ट्रिप या डोर सील लगाएं। इससे टक्कर रुकेगी और हवा भी अंदर नहीं आएगी।

जंग लगे हिस्सों को साफ करें

अगर मेटल की खिड़कियों या ग्रिल से आवाज आ रही हो, तो उसमें जमा जंग को ब्रश या सैंड पेपर से साफ करें। इसके बाद पेंट या प्रोटेक्टिव कोटिंग लगाएं ताकि दोबारा जंग न लगे और आवाज भी बंद हो जाए।

फिटिंग को कसवाएं

पुराने दरवाजों और खिड़कियों की स्क्रू या फिटिंग ढीली हो जाती है, जिससे हलकी-सी हवा में भी कंपन होता है और आवाज आती है। इन्हें कसवाने से समस्या जड़ से खत्म हो सकती है।

मानसून में खिड़की-दरवाजों से आने वाली आवाज़ मामूली लग सकती है, लेकिन यह लगातार बनी रहे तो बहुत परेशान कर सकती है। ऊपर दिए गए घरेलू उपायों को अपनाकर आप इस समस्या से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं और अपने घर को फिर से शांत और आरामदायक बना सकते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story