Freezer Ices: फ्रीजर में जमा बर्फ का पहाड़ मिनटों में होगा गायब! 5 तरीके दिखाएंगे कमाल

फ्रीजर में जमा बर्फ हटाने के टिप्स। (Image-AI)
Freezer Ices: घर में फ्रीजर में भारी मात्रा में बर्फ जमना काफी परेशानी का सबब बन जाता है। कई घरों में अक्सर इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है। फ्रीजर में बर्फ का पहाड़ देखकर हर कोई टेंशन में आ जाता है। कई बार तो बर्फ इतनी जम जाती है कि फ्रीजर का दरवाजा बंद करना मुश्किल हो जाता है या फिर कूलिंग प्रभावित होती है। ऐसे में कुछ ट्रिक्स अपनाना समझदारी भरा कदम हो सकता है।
कुछ आसान और सुरक्षित घरेलू उपायों से आप इस जमा बर्फ के पहाड़ को मिनटों में गायब कर सकते हैं। ये तरीके न केवल तेज़ हैं, बल्कि फ्रीजर को नुकसान पहुंचाए बिना उसे साफ और व्यवस्थित रखते हैं। आइए जानें वो 5 तरीके, जो आपके काम को आसान बना देंगे।
गर्म पानी का बाउल रखें अंदर
फ्रीजर से बर्फ हटाने का ये तरीका बेहतरीन है। इसके लिए फ्रीजर का प्लग निकालें और उसमें एक बाउल गर्म पानी का रख दें। दरवाजा बंद कर दें ताकि भाप अंदर बनी रहे। कुछ ही मिनटों में बर्फ नरम होकर पिघलने लगेगी। इसे आप धीरे-धीरे कपड़े से साफ कर सकते हैं।
हेयर ड्रायर से दें हीट शॉक
आप हेयर ड्रायर की मदद से भी फ्रीजर में जमा बर्फ का पहाड़ पिघला सकते हैं। इसके लिए हेयर ड्रायर से फ्रीजर के अंदर हल्की गर्म हवा छोड़ें। ध्यान रखें कि ड्रायर को पानी से दूर रखें और लगातार न चलाएं। यह बर्फ को जल्दी पिघलाने का बहुत असरदार और तेज तरीका है।
बेकिंग सोडा और गर्म पानी का स्प्रे
बेंकिग सोड़ा और गर्म पानी के घरेलू उपाय को भी आज़माया जा सकता है। गर्म पानी में थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाएं और इस मिश्रण को स्प्रे बोतल में डालें। अब फ्रीजर की बर्फ पर स्प्रे करें। यह न केवल बर्फ को जल्दी पिघलाएगा, बल्कि दुर्गंध को भी दूर करेगा।
पंखे की मदद लें
अगर आपके पास पोर्टेबल फैन है तो फ्रीजर का दरवाजा खोलकर उसके सामने पंखा चला दें। तेज हवा बर्फ को जल्दी पिघलाने में मदद करती है, खासकर जब तापमान ज्यादा हो। लोकप्रिय तरीका नहीं है, फिर भी इसे आजमाया जा सकता है।
तौलिए से बनाएं हीट पैक
आप तौलिए का इस्तेमाल हीट पैक की तरह कर सकते हैं। एक तौलिया को गर्म पानी में भिगोकर निचोड़ लें और उसे फ्रीजर में जम चुकी बर्फ पर रखें। कुछ देर बाद यह बर्फ को नरम करके उसे हटाने में मदद करेगा।
