Home Remedies: 5 घरेलू नुस्खों से दांतों का पीलापन करें दूर, तीसरा तरीका बढ़ा देगा चमक

दांतों का पीलापन दूर करने के घरेलू उपाय।
Home Remedies: खूबसूरत सफेद दांत चेहरे की खूबसूरती को दोगुना कर सकते हैं। वहीं, अगर दांतों में पीलापन रहे तो इस खूबसूरती को दाग लगना लाजिमी है। दांतों के पीले होने की वजह गलत खानपान, स्मोकिंग, अधिक चाय-कॉफी पीना या सही तरीके से ब्रश न करना होता है। दांतों का पीलापन दूर करने के लिए लोग अक्सर महंगे ट्रीटमेंट्स पर पैसा खर्च कर देते हैं, जबकि घर में ही कुछ आसान नुस्खों से दांतों की चमक वापस पाई जा सकती है।
आप भी अगर पीले दांतों की वजह से खुलकर हंस नहीं पाते हैं तो चिंता न करें। कुछ घरेलू उपाय इस परेशानी से आसानी से निजात दिलाने में मददगार हो सकते हैं। जानते हैं इन तरीकों के बारे में।
5 घरेलू नुस्खे दिखाएंगे असर
बेकिंग सोडा और नींबू: बेकिंग सोडा एक नेचुरल क्लीनिंग एजेंट है। इसे नींबू के रस में मिलाकर ब्रश करने से दांतों पर जमा दाग-धब्बे आसानी से क्लीन हो जाते हैं। हफ्ते में एक या दो बार इस तरीके को आज़माने से दांतों का पीलापन कम होता है।
नारियल तेल से ऑयल पुलिंग: ऑयल पुलिंग एक पुरानी आयुर्वेदिक तकनीक है। रोजाना सुबह 5 से 10 मिनट तक नारियल तेल को मुंह में घुमाने से दांतों पर जमा बैक्टीरिया खत्म होते हैं और पीलापन भी दूर होता है। यह दांतों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है।
स्ट्रॉबेरी पेस्ट: स्ट्रॉबेरी में मौजूद मैलिक एसिड दांतों को नेचुरल तरीके से सफेद बनाता है। दो-तीन स्ट्रॉबेरी को मैश करके उसमें थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाकर ब्रश करने से दांत चमक उठते हैं। यह नुस्खा दांतों को तुरंत ब्राइटनेस देने के लिए बेस्ट है।
ऑरेंज पील पाउडर: संतरे के छिलके का पाउडर दांतों की सफाई के लिए बेहतरीन माना जाता है। इसे पानी में मिलाकर पेस्ट तैयार करें और ब्रश करें। यह न सिर्फ पीलापन हटाता है बल्कि मुंह की बदबू भी दूर करता है।
हल्दी और नमक: हल्दी एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज से भरपूर होती है। हल्दी और नमक को मिलाकर दांतों पर रगड़ने से पीलापन घटता है और दांत मजबूत बनते हैं। यह मसूड़ों की सेहत के लिए भी फायदेमंद है।
(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
