Dental Care: दांतों को कैविटी से बचाना है? 5 घरेलू तरीके आज़माएं, मजबूत होकर मोती जैसे चमकेंगे

oral health home remedies
X

दांतों को हेल्दी रखने के आसान टिप्स।

Dental Care: दांतों की सेहत का खास ख्याल रखना जरूरी होता है। आप दांतों को कैविटी से बचाना चाहते हैं तो कुछ घरेलू तरीके मददगार हो सकते हैं।

Dental Care: ओरल हेल्थ का दुरुस्त रहना बेहद जरूरी होता है। इसीलिए दांतों को कैविटी से बचाना बहुत आवश्यक होता है। अक्सर लोग दांतों की सफाई को लेकर लापरवाही बरतते हैं, जिसका नतीजा होता है कैविटी यानी दांतों में कीड़ा लगना। यह न केवल दर्दनाक होता है, बल्कि समय रहते इलाज न हो तो दांत निकलवाने तक की नौबत आ जाती है।

दांतों की कैविटी से बचने के लिए बाजार में ढेरों टूथपेस्ट और माउथवॉश उपलब्ध हैं, लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे भी बेहद प्रभावशाली हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 आसान तरीके जो कैविटी को रोक सकते हैं और आपके दांतों को मोती जैसा चमकदार बना सकते हैं।

दांतों को हेल्दी रखने के तरीके

नारियल तेल से ऑयल पुलिंग: ऑयल पुलिंग एक आयुर्वेदिक तकनीक है जिसमें रोज़ सुबह खाली पेट 1 चम्मच नारियल तेल को 5-10 मिनट तक मुंह में घुमाकर थूका जाता है। इससे मुंह के बैक्टीरिया खत्म होते हैं जो कैविटी का मुख्य कारण होते हैं। नारियल तेल एंटी-बैक्टीरियल होता है और दांतों को प्राकृतिक रूप से सफेद और मजबूत बनाता है। यह मसूड़ों को भी स्वस्थ रखता है।

नीम की दातुन: नीम में नेचुरल एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो दांतों की सफाई में इस्तेमाल किए जाते हैं। रोज़ सुबह नीम की दातुन करने से कैविटी बनाने वाले बैक्टीरिया मर जाते हैं और सांसों की बदबू भी दूर होती है। नीम में मौजूद एंटीबैक्टीरियल तत्व दांतों को मजबूत करते हैं और मसूड़ों को स्वस्थ बनाए रखते हैं।

नमक और सरसों तेल का मिश्रण: सरसों का तेल और सेंधा नमक मिलाकर दांतों पर मलने से प्लाक साफ होता है और कैविटी बनने से रोका जा सकता है। यह मिश्रण न सिर्फ दांतों को चमकदार बनाता है, बल्कि दांत दर्द, मसूड़ों की सूजन और ब्लीडिंग जैसी समस्याओं में भी राहत देता है। हफ्ते में दो से तीन बार इसका इस्तेमाल असरदार रहता है।

बेकिंग सोडा और नींबू का उपयोग: बेकिंग सोडा और नींबू का मिश्रण दांतों से जिद्दी दाग हटाने में मदद करता है। यह एक नेचुरल व्हाइटनिंग एजेंट है जो बैक्टीरिया को मारता है और पीलेपन को हटाता है। हालांकि, इसे हफ्ते में 1 बार से ज्यादा न करें क्योंकि अधिक उपयोग से दांतों की परत कमजोर हो सकती है।

तुलसी की पत्तियां चबाना: तुलसी की पत्तियां प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होती हैं। रोज़ाना 4–5 तुलसी की पत्तियां चबाने से मुंह के कीटाणु मरते हैं, दांतों की दुर्गंध दूर होती है और कैविटी से बचाव होता है। यह एक सरल, सस्ता और असरदार उपाय है जिसे आप आसानी से अपनाकर दांतों की सेहत बेहतर बना सकते हैं।

(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story