desi breakfast: ये देसी ब्रेकफास्ट हैं प्रोटीन का पावरहाउस, मिनटों में हो जातें हैं तैयार, जानें बनाने का तरीका

indian desi breakfast dishes
desi breakfast: सेहत के लिए सुबह का नाश्ता बेहद जरूरी होता है लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास ब्रेकफास्ट के लिए कम समय रहता है। ऐसे में हम आपको ऐसे देसी ब्रेकफास्ट डिशेज के बारे में बता रहे तो आपकी सेहत और फिटनेस के लिहाज से भी फायेदमंद है। दिन की शुरुआत प्रोटीन से भरपूर नाश्ते से करने से सेहत भी अच्छी रहती है। तो आइए आपको 5 डिशेज के बारे में बताते हैं।
पहला विकल्प है मूंग दाल का चिल्ला, जिसे भारतीय पैनकेक भी कहा जा सकता है। यह डिश उन लोगों के लिए एकदम परफेक्ट है जो शाकाहारी हैं और अंडे नहीं खाते।
कैसे बनाएं मूंग दाल का चिल्ला: मूंग दाल को रातभर भिगोकर सुबह पीस लिया जाता है, फिर उसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक और मसाले मिलाकर तवे पर थोड़ा सा तेल लगाकर सेंका जाता है। यह हल्का, स्वादिष्ट और हाई प्रोटीन डिश है जो आसानी से पचता भी है।
दूसरा विकल्प है अंडा भुर्जी के साथ मल्टीग्रेन टोस्ट। अंडा प्रोटीन का पावरहाउस माना जाता है।
कैसे बनाएं अंडा भुर्जी: फेंटे हुए अंडों में बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और मसाले डालकर भून लें। इसे मल्टीग्रेन ब्रेड या टोस्ट के साथ खाया जा सकता है। यह नाश्ता बनाने में बहुत ही आसान और जल्दी तैयार हो जाने वाला है, खासकर ऑफिस या स्कूल जाने वालों के लिए एकदम उपयुक्त।
तीसरे नंबर पर है छोले के साथ बेसन पराठा या टोस्ट। छोले यानी काबुली चना फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है।
कैसे बनाएं छोले के साथ बेसन पराठा: उबले हुए छोले को प्याज, टमाटर और मसालों के साथ भूनकर सूखा बना लें। इसे बेसन या मल्टीग्रेन पराठे के साथ खाया जा सकता है। यह डिश पेट भी भरती है और लंबे समय तक भूख नहीं लगने देती।
चौथा ऑप्शन है पनीर पराठा। पनीर भारतीय घरों में सबसे लोकप्रिय प्रोटीन स्रोतों में से एक है।
कैसे बनाएं पनीर पराठा: इसे कद्दूकस कर मसालों के साथ पराठे में भरकर सेंका जाता है। यह स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन मेल है। इसमें कैल्शियम भी होता है जो हड्डियों के लिए फायदेमंद है।
इन देसी विकल्पों को अपनाकर आप हेल्दी भी रह सकते हैं और दिनभर एनर्जेटिक भी।
(प्रियंका कुमारी)