Almond Benefits: दिमाग तेज़ बनाने के लिए इस तरह खाएं बादाम? दिल भी बनेगा हेल्दी, 5 फायदे हैं कमाल

बादाम खाने के बड़े फायदे।
Almond Benefits: सूखे मेवों में बादाम को सेहत का खजाना कहा जाता है। यह छोटा सा ड्राई फ्रूट विटामिन, मिनरल्स, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स से भरपूर होता है, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी रोजाना बादाम खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि यह दिमाग, दिल और हड्डियों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
बादाम का सेवन न सिर्फ ऊर्जा बढ़ाता है, बल्कि वजन कम करने, स्किन को ग्लोइंग बनाने और पाचन को सुधारने में भी मदद करता है। लेकिन इसे खाने का सही तरीका जानना जरूरी है, तभी इसके पूरे फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं बादाम खाने के बड़े फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका।
बादाम खाने के 5 बड़े फायदे
दिमाग को तेज बनाए: बादाम दिमाग की ताकत शक्ति बढ़ाने के लिए जाना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड याददाश्त को बेहतर बनाते हैं। बच्चों और पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए इसका सेवन बेहद फायदेमंद है। रोज सुबह 5-6 भीगे हुए बादाम ब्रेन डेवलपमेंट और एकाग्रता बढ़ाते हैं।
दिल को रखे हेल्दी: बादाम में हेल्दी फैट्स, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो हार्ट को स्ट्रॉन्ग बनाते हैं। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। इसके नियमित सेवन से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। भीगे हुए बादाम का सुबह सेवन सबसे अच्छा माना जाता है।
वजन घटाने में मददगार: बादाम में मौजूद फाइबर और प्रोटीन लंबे समय तक भूख नहीं लगने देते, जिससे बार-बार खाने की आदत कम होती है। यह वजन कंट्रोल करने वालों के लिए बेहतरीन स्नैक है। हालांकि इसे सीमित मात्रा में ही खाएं, वरना कैलोरी ज्यादा हो सकती है। रोजाना 5-7 बादाम खाना वजन घटाने में मदद करता है।
स्किन और बालों के लिए फायदेमंद: बादाम में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्किन को यंग और ग्लोइंग बनाते हैं। यह झुर्रियों को कम करके त्वचा को लंबे समय तक हेल्दी बनाए रखता है। साथ ही, बादाम तेल बालों को पोषण देकर उन्हें मजबूत और शाइनी बनाता है। रात को भिगोए बादाम स्किन और बालों के लिए ज्यादा लाभकारी होते हैं।
पाचन को सुधारता है: बादाम का सेवन पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। इसमें मौजूद फाइबर आंतों की सफाई करता है और कब्ज की समस्या दूर करता है। रोजाना भीगे हुए बादाम खाने से डाइजेशन अच्छा होता है। इसे सुबह खाली पेट खाने से ज्यादा फायदा मिलता है।
बादाम खाने का सही तरीका
बादाम को हमेशा भिगोकर खाना चाहिए। रातभर पानी में भिगोए गए बादाम सुबह छिलका उतारकर खाएं। भिगोने से इसमें मौजूद एंजाइम एक्टिव हो जाते हैं और पोषक तत्व शरीर में आसानी से अवशोषित होते हैं। साथ ही, भीगे हुए बादाम पचने में आसान होते हैं और इनसे पूरा फायदा मिलता है।
(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)
