Onion Cutting: 1 किलो प्याज काट लेंगे फिर भी नहीं आएंगे आंसू...पांच धांसू टिप्स से फटाफट कटेगी

onion cutting tips
X

प्याज काटने के आसान टिप्स।

Onion Cutting: प्याज काटने के दौरान आंसू आना कॉमन है। हालांकि, कुछ टिप्स की मदद से इस परेशानी को दूर किया जा सकता है।

Onion Cutting: प्याज काटना हर रसोई का जरूरी काम है, लेकिन यह काम करते वक्त आंखों से आंसू निकलना एक आम परेशानी बन जाती है। प्याज काटते वक्त निकलने वाला गैस आंखों को चुभता है और आंसुओं की धारा बहने लगती है। कई बार तो इतना जलन महसूस होता है कि काम बीच में छोड़ना पड़ जाता है। लेकिन क्या हो अगर आप 1 किलो प्याज भी काटें और आंखों से एक भी आंसू न निकले?

आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे पांच आसान और असरदार तरीके जिनकी मदद से आप प्याज को न सिर्फ तेजी से काट पाएंगे, बल्कि आंखों में जलन और आंसू से भी बचे रहेंगे।

5 टिप्स आएंगे काम

1. प्याज को काटने से पहले फ्रिज में रखें

प्याज को काटने से करीब 15-20 मिनट पहले फ्रिज में रख दें। ठंडी होने पर प्याज से निकलने वाला गैस कम हो जाता है, जिससे आंखों में जलन नहीं होती।

2. मुंह में पानी भरकर काटें

जब आप प्याज काट रहे हों, तो मुंह में थोड़ा पानी भर लें। इससे सांस के साथ प्याज की गैस अंदर नहीं जाएगी और आंखों में आंसू नहीं आएंगे।

3. तेज चाकू का इस्तेमाल करें

धारदार चाकू से प्याज काटने पर कोशिकाएं कम टूटती हैं और गैस का निकलना भी कम होता है। इससे जलन और आंसू आने की संभावना घट जाती है।

4. कटिंग बोर्ड के पास पंखा चलाएं

अगर आप प्याज काटते वक्त पास में टेबल फैन या एग्जॉस्ट फैन चला दें, तो गैस सीधे आंखों तक नहीं पहुंचेगा और आप आराम से प्याज काट सकेंगे।

5. पानी में रखकर प्याज काटें

प्याज को काटने से पहले कुछ मिनट पानी में डुबो दें या पानी के अंदर ही काटें। इससे गैस पानी में मिल जाती है और आंखों को कोई नुकसान नहीं होता।

अब आपको प्याज काटते वक्त आंसू आने से परेशान होने की जरूरत नहीं। ऊपर बताए गए पांच आसान टिप्स को अपनाकर आप प्याज काटने का काम झटपट और आराम से कर सकते हैं। अगली बार जब भी प्याज काटें, इन उपायों को जरूर आजमाएं।


(कीर्ति)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story