Rajasthan Places: राजस्थान के इन 5 शहरों को नहीं देखा तो फिर क्या देखा! फैमिली संग करेंगे एन्जॉय

famous places of rajasthan
X

राजस्थान की लोकप्रिय जगहें।

Rajasthan Popular Places: पर्यटकों के लिए राजस्थान एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है। यहां के कई शहर अपनी मेहमाननवाजी के लिए पहचाने जाते हैं।

Rajasthan Popular Places: राजस्थान अपनी शानदार संस्कृति, भव्य किलों, रंगीन बाजारों और टेस्टी फूड के लिए दुनियाभर में मशहूर है। यहां का हर शहर अपनी अलग पहचान और खूबसूरती समेटे हुए है। अगर आप परिवार के साथ घूमने की जगह तलाश रहे हैं, तो राजस्थान के शहर आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकते हैं। आपने अगर राजस्थान एक्सप्लोर नहीं किया तो फिर क्या देखा।

फैमिली ट्रिप पर राजस्थान जाने का मजा ही अलग है। यहां के ऐतिहासिक किले, हवेलियां और ऊंट की सवारी बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको रोमांचित कर देती है। जानते हैं राजस्थान के 5 खास शहरों के बारे में जिन्हें देखे बिना राजस्थान का सफर अधूरा है।

राजस्थान की 5 लोकप्रिय जगहें

जयपुर: जयपुर को पिंक सिटी कहा जाता है। यहां का हवा महल, आमेर किला और सिटी पैलेस दुनिया भर के टूरिस्ट के बीच अट्रैक्शन की वजह हैं। परिवार संग यहां की लोकल मार्केट में शॉपिंग और राजस्थानी थाली का स्वाद लेना ट्रिप को यादगार बना देता है।

उदयपुर: उदयपुर को लेक सिटी के नाम से जाना जाता है। पिछोला झील, फतेह सागर झील और सिटी पैलेस इसकी शान हैं। नाव की सवारी और झील किनारे शाम बिताना परिवार के लिए बेहतरीन अनुभव होता है। यह शहर शांति और खूबसूरती दोनों का मेल है। यहां सजनगढ़ फोर्ट की विजिट भी यादगार रहेगी।

जोधपुर: जोधपुर नीले घरों और विशाल मेहरानगढ़ किले के लिए प्रसिद्ध है। यहां से पूरे शहर का नजारा देखने लायक होता है। क्लॉक टॉवर मार्केट में शॉपिंग और मसालेदार राजस्थानी स्नैक्स खाने का मजा फैमिली ट्रिप को और खास बना देता है।

जैसलमेर: रेगिस्तान की रेत और पीली बलुआ पत्थर से बनी इमारतों की वजह से जैसलमेर को गोल्डन सिटी कहा जाता है। यहां का जैसलमेर किला और सैम सैंड ड्यून्स पर ऊंट की सवारी बच्चों और बड़ों दोनों के लिए रोमांचक अनुभव होता है।

अजमेर: अजमेर शरीफ दरगाह यहां की पहचान है। साथ ही पास ही स्थित पुष्कर झील और ब्रह्मा मंदिर की यात्रा आध्यात्मिक शांति देती है। परिवार संग यहां घूमना धार्मिकता और पर्यटन दोनों का अनुभव कराता है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story