AAP: अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अवाज उठाने पर संस्थापक सदस्य अश्विनी को पार्टी से बाहर निकाला

X
By - haribhoomi.com |5 April 2014 6:30 PM
अश्विनी अपनी मांग को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जंतर-मंतर पर धरना देंगे।
नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे अश्विनी उपाध्याय को पार्टी से निकाल दिया गया है। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की जगह कुमार विश्वास को पार्टी संयोजक बनाए जाने की मांग के कारण उपाध्याय को पार्टी विरोधी गतिविधी के आरोप में निकाला गया है। अश्विनी का कहना है कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है, ना उन्हें कोई नोटिस दिया गया है ना ही कॉल किया गया है। अश्विनी का कहना है कि पार्टी कार्यकर्ता इस बारे में अहम बैठक करने के बाद अपनी मांग को लेकर जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन भी करेंगे, जहां केजरीवाल को हटाने की मांग दोहराई जाएगी।
नीचे की स्लाइड्स में जानिए, कुमार विश्वास के लिए प्रचार नहीं कर रहे केजरीवाल?-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
Next Story
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS