20 मजदूरों को उतारा मौत के घाट, आंध्र प्रदेश पुलिस ने चंदन तस्कर बता किया एनकाउंटर

X
By - haribhoomi.com |6 April 2015 6:30 PM
टास्क फोर्स ने 20 मासूम मजदूरों का एनकाउंटर किया।
चित्तूर. आंध्र प्रदेश के चित्तुर जिले में बीते मंगलवार को 20 मासूम मजदूरों को रेड सैंडर एंटी स्मग्लिंग टास्क फोर्स ने कथिततौर पर चंदन तस्कर समझकर मार गिराया। गौरतलब है कि मारे गए लोगों में कोई भी चंदन का तस्कर शामिल नहीं था। यह साधारण लकड़ी काटने वाले मजदूर थे। जिन्हें चंदन की तस्करी करने वालों ने किराए पर रखा था। प्रदेश की टास्क फोर्स ने इन मजदूरों का एनकाउंटर कर इसे चंदन तस्करों से हुई मुठभेड़ करार दिया था।
इस संबंध में टास्क फोर्स के डायरेक्टर एम कांता ने इंडियन एक्सप्रैस को बताया कि तस्करों ने लगभग 150 से 200 के करीब लकड़ी काटने वाले मजदूरों को किराए पर रखा था। ये मजदूर तमील नाडू से किराए पर रखे गए थे। उनका अनुमान है कि ये बीते शनिवार से घटनास्थल पर रह रहे थे। आगे बताते हुए उन्होंने कहा कि इस वारदात में आठ जंगल सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं।
बता दें कि कि ये मजदूर तस्करों ने किराए पर रखे थे। इस घटना से राज्य के लोगों को झटका लगा है वहीं दो राज्यों के राजनीतिक गलियारों में इस घटना को लेकर हंगामा जारी है। टास्क फोर्स ने इस एनकाउंटर के बाबत यह कहा था कि उन्हें मंगलवार को यह जानकारी मिली थी कि शेशाचलम के जंगल से चंदन की कटाई की जा रही है। प्राप्त जानकारी में यह कटाई करने वाले तस्कर बताए गए थे। जिसके बाद तुर्ता-फुर्ती कार्रवाई की गई थी।
वहीं तमीलनाडू सरकार व आंध्रा प्रदेश सरकार के बीच इस मामले पर रस्साकसी शुरू हो चुकी है। तमीलनाडू सरकार ने इस घटना की जांच की मांग की है।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, संबंधित अन्य जानकारी-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS