फिल्मकार कुंदन शाह और सईद मिर्जा ने भी लौटाया अवॉर्ड

X
By - haribhoomi.com |4 Nov 2015 6:30 PM
बॉलीवुड फिल्ममेकर कुंदन शाह, अरुंधति रॉय और सईद मिर्जा ने पुरस्कार वापस करने का ऐलान किया है।
नई दिल्ली. देश के जाने माने लेखकों, साहित्यकारों और फिल्मकारों का एक के बाद एक पुरस्कार लौटाए जाने के बीच आज बॉलीवुड फिल्ममेकर कुंदन शाह ने अपना राष्ट्रीय पुरस्कार वापस करने का ऐलान किया है। साथ ही सईद मिर्जा ने भी पुरस्कार लौटाने का ऐलान कर दिया। उन्होंने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार वापस करने का ऐलान किया है।
बता दें कि हास्य फिल्म 'जाने भी दो यारों' के निर्देशक भी रहे है। कुंदन शाह ने कहा कि आज के माहौल में नेशनल फिल्म अवार्ड जीतने वाली 'जाने भी दो यारों' बनाना नामुमकिन है। एक अंधकार-सा बढ़ता जा रहा है, और इससे पहले कि इस अंधकार की स्याही पूरे देश में छा जाए, हमें आवाज़ बुलंद करनी होगी। तो वही बढ़ती असहिष्णुता के खिलाफ पुरस्कार लौटाने वालों की फहरिस्त में अब बुकर पुरस्कार विजेता अरुंधति रॉय भी शामिल हो गई हैं। अरुंधति ने अपना विरोध दर्ज़ करवाने के लिए 1989 के दौरान बेस्ट स्क्रीनप्ले के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार लौटाया है।
तो वही दूसरी तरफ 'अलबर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है' के निर्देशक सईद मिर्ज़ा ने भी असहनशीलता के खिलाफ अपना अवार्ड वापस करने का ऐलान किया है। सईद मिर्ज़ा को 'मोहन जोशी हाज़िर हो' और 'नसीम' फिल्मों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। फिलहाल, अभी तक कई फिल्मकारों ने अपना अवॉर्ड वापस करने का ऐलान भी कर चुके हैं और कई और नाम वापस आने बांकी है।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, पूरी खबर-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS