Knowledge News : प्याज काटते समय क्यों आते हैं आंसू, जानिए इसके पीछे का साइंस

Why Onion Makes Us Cry : खाने में कुछ भी बनाना हो, लेकिन प्याज के बिना हर सब्जी लगभग अधूरी होती है। प्याज एक बहुत ही साधारण सब्जी है, जिसका हर किसी घर में रोजाना इस्तेमाल होता है। ये तो आप सब जानते ही होंगे कि प्याज का इस्तेमाल सब्जी के साथ-साथ पकोड़े और सलाद में भी किया जाता है। इसके साथ ही प्याज में एक खास गुण भी है, जो लगभग हर किसी को पता होगा। Onion को आपने खाना बनाने के लिए भले ही कभी न काटा हो, लेकिन इसकी वजह से आपकी आंखें कभी न कभी नम जरूर हुई होंगी। क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है और इसके पीछे आखिर वजह क्या है। चलिए हम आपको अपने इस आर्टिकल में बताते हैं।
प्याज काटते हुए इसलिए निकलते हैं आंसू
बता दें Onion काटते समय आंखों से सिर्फ पानी ही नहीं आता, बल्कि इसके कारण से आंखों में जलन और खुजली भी होने लग जाती है। दरअसल, प्याज में साइन प्रोपेंथियल एस ऑक्साइड नाम का एक कैमिकल होता है। इसी कैमिकल के कारण आंखों में पानी आता है। यह कैमिकल आंखों की लैक्रिमल ग्रंथियों को प्रभावित करता है, जिससे आंखों से आंसू आने लग जाते हैं। इस विषय पर एक रिसर्च भी हो चुका है। उसके अनुसार प्याज काटते समय आंखों से पानी आने की वजह लेक्राइमेट्री-फैक्टर सिंथेस एंजाइम है।
असल में जब Onion को काटते या फिर छीलते हैं, तो उसमें मौजूद लेक्राइमेट्री फैक्टर सिंथेस एंजाइम हवा में मिल जाता है। इसके बाद यह एंजाइम सल्फेनिक एसिड में बदल जाता है और आंखों में लगने लगता है। इसकी वजह से आंखों की लेक्राइमल ग्लैंड प्रभावित होती है और आंखों में इरिटेशन और आंसू आने शुरू हो जाते हैं।
प्याज में मिलते हैं ये गुण
बेशक Onion काटते समय आंखों से आंसू आते हों, लेकिन इसके उलट प्याज में बहुत सारे गुण भी मौजूद होते हैं। प्याज में विटामिन A, B 6, C और E और सोडियम, पोटेशियम, लोहा और आहार फाइबर जैसी कई जरूरी पोषक तत्व अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इसके साथ ही प्याज से फोलिक एसिड भी मिलता है।
Tags
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS