Knowledge News : क्यों सिर्फ सफेद रंग का होता है दूध, जानिये साइंस

Knowledge News : क्यों सिर्फ सफेद रंग का होता है दूध, जानिये साइंस
X
Why Milk Color Is Only White: दूध तो आप सब पीते होंगे, फिर चाहें चाय में मिलाकर या फिर कॉफी में मिलाकर। परन्तु क्या आपने कभी यह सोचा है कि दूध का कलर सफेद ही क्यों होता है।

Why Milk Color Is Only White : गाय, भैंस और बकरी तो आप सब ने देखे होंगे। यह सब हर रोज हरी घास खाते हैं, इन सभी के शरीर में खून का कलर भी लाल ही होता है। परन्तु क्या आपने कभी यह सोचा है कि इन सबके बावजूद भी उनके दूध का कलर सफेद ही क्यों होता है। बता दें कि सिर्फ इन्ही जानवरों के नहीं बल्कि इस धरती पर जो भी किसी शिशु को जन्म देता है उन सभी जीवों के दूध का रंग सफेद ही होता है। मनुष्य भी इन सभी जीवों में से एक ही है। परन्तु क्या आपने मन में कभी यह सवाल आया है कि आखिर ऐसा क्यों होता है। शरीर के अंदर ऐसे कौन से ऐसे केमिकल होते हैं, जिसकी वजह से दूध का कलर सफेद होता है। चलिए जानते हैं इस आर्टिकल में।

क्यों सफेद होता है दूध

जो लोग हर रोज दूध पीते हैं उन लोगों के साथ-साथ अन्य लोगों के लिए भी यह सवाल काफी महत्व रखता है। अब हम आपको बताते हैं कि दूध के सफेद होने का कारण उसमें मौजूद कैसिन होता है। कैसिन दूध में मौजूद मुख्य प्रोटीन में से एक होता है। दरअसल, कैसिन दूध में मौजूद कैल्शियम और फॉस्फेट के साथ मिलकर कुछ छोटे-छोटे कण बनाता है, जिसको मिसेल कहा जाता है। इसके बाद जब इस मिसेल पर प्रकाश पड़ता है तो यह अपवर्तित होकर बिखर सा जाता है और इसी वजह से दूध सफेद दिखाई देने लगता है। वहीं इसके अलावा दूध में मौजूद फैट भी इसके सफेद होने की एक वजह है।

ये भी पढ़ें: बकार्डी की बोतल पर चमगादड़ का लोगो क्यों? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

क्यों गाय का दूध हल्का पीला होता है

आपने अगर कभी ध्यान दिया होगा तो आप यह जानते होंगे कि भैंस के मुकाबले गाय का दूध थोड़ा पीला सा दिखाई देता है। गाय के इस पीले दूध की वजह उसका पतला होना है। यह तो आप सभी जानते होंगे कि गाय का दूध भैंस के दूध के मुकाबले हल्का भी होता है और इसमें फैट की भी मात्रा भी उससे कम ही होती है। इसके साथ ही उसमें कैसिन की मात्रा भी कम पाई जाती है। यही वजह है कि गाय का दूध हल्का पीला दिखाई देता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story