भाजपा में ही जाएंगी किरण बेदी, ट्वीट कर नमो को वोट देने की घोषणा

भाजपा में ही जाएंगी किरण बेदी, ट्वीट कर नमो को वोट देने की घोषणा
X
किरण बेदी ने बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का समर्थन करते हुए कहा है कि मोदी अच्छी सरकार दे सकते हैं।
नई दिल्ली. भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन में अन्ना हजारे की अहम सहयोगी रहीं पूर्व आईपीएस ऑफिसर किरण बेदी ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का खुलकर समर्थन करते हुए कहा है कि मोदी स्थिर, जवाबदेह और अच्छी सरकार दे सकते हैं। यह पहला मौका है जब किरण बेदी ने किसी सार्वजनिक तौर पर नरेंद्र मोदी का समर्थन किया है। इससे संभावना जताई जा रही है कि किरण बेदी जल्द ही भाजपा का दामन थाम सकती हैं।
इससे पहले किरण बेदी के भाजपा में शामिल हो सकने संबंधी खबरें सामने आई थीं। इस खबर का भी किरण ने कोई विरोध नहीं किया था। किरण बेदी के पिछले काफी समय से आम आदमी पार्टी और भाजपा में से किसी एक में जाने की खबरें आ रही थीं। इन दिनों अन्ना हजारे के साथ किरन बेदी और पूर्व सैन्य प्रमुख जनरल वीके सिंह ही बचे हुए थे। वीके सिंह को भी कुछ समय से भाजपा की ओर से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारी मिलने की खबरें आ रही हैं।
नीचे की स्लाइड्स में जानिए, अब तक क्या रहा है किरण बेदी का राजनीतिक सफर-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को- फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

  • 1
  • 2
  • 3
  • 4

  • Next Story