स्थिति भांपकर राहुल गांधी ने किया विदेश पलायन, बिहार में होगी कांग्रेस की हारः कलराज मिश्रा

लखनऊ. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर मचे उठापटक के बीच केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने तंज कसते हुए कहा है कि राहुल बिहार विधानसभा चुनाव में वजूद बचाने के लिए संघर्ष कर रही अपनी पार्टी की दशा भांपकर परदेस पलायन कर गए हैं। केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री मिश्र ने कहा, कांग्रेस बिहार में अपना अस्तित्व बचाने के लिए संघर्ष कर रही है और उसका वहां एक सीट भी जीतना मुश्किल होगा।
केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा झटका, अभी लागू नहीं होगा 7वां वेतन आयोग
इन्हीं परिस्थितियों को भांपकर राहुल गांधी इस महत्वपूर्ण चुनाव को छोड़कर विदेश भाग गए हैं। उन्होंने कहा, यहां तक कि महागठबंधन में शामिल नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव कांग्रेस को बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक भी सीट नहीं जीतने देंगे।
राहुल की यात्रा को लेकर झूठ बोल रही है कांग्रेस : भाजपा
मिश्र का यह बयान ऐसे वक्त आया है जब भाजपा राहुल को यह कहते हुए जबरन छुट्टी पर भेजे जाने का आरोप लगा रही है कि जनता दल यूनाइटेड और राष्ट्रीय जनता दल कांग्रेस उपाध्यक्ष को बिहार चुनाव के प्रचार से अलग रखना चाहते हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत द्वारा आरक्षण नीति की समीक्षा के सम्बन्ध में दिए गए बयान के बारे में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार ने इसकी गलत व्याख्या कर मिथ्या प्रचार किया है।
व्यापमं घोटाला: CBI ने UP और MP में की ताबड़तोड़ छापेमारी, बेहोश मिला ऑफिसर
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS