''खतरों के खिलाड़ी 7'' को होस्ट कर सकते है जॉन अब्राहम, रोहित शेट्टी हुए बहार

X
By - haribhoomi.com |26 Sept 2015 6:30 PM
''खतरों के खिलाड़ी'' का अगला सीजन होस्ट करने के लिए अब जॉन अब्राहम से बात की जा रही है।
मुंबई. बॉलीवुड के जाने माने एक्ट्रेस अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा से लेकर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी तक इस एडवेंचर रिएलिटी शो को होस्ट कर चुके हैं। चर्चा है कि 'खतरों के खिलाड़ी' का अगला सीजन होस्ट करने के लिए अब जॉन अब्राहम से बात की जा रही है।
.jpg)
ये संभव भी लग रहा है क्योंकि अभी वे लंदन में हैं और 'हाउसफुल' की शूटिंग कर रहे हैं। अगले महीने वे फ्री रहने वाले हैं।
सूत्रों के मुताबिक जॉन ने इस शो में रुचि भी दिखाई है और वे संबंधित चैनल से बात कर रहे हैं। नया सीजन नवंबर के बाद शुरू होगा। रोहित इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'दिलवाले' को लेकर बिजी हैं।

फिल्म में शाहरुख खान, काजोल, वरुण धवन और कृति शैन मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की शूटिंग विदेशों के कई लोकेशंस पर भी की गई है। दर्शकों को एकबार फिर शाहरुख और काजोल की शानदार जोड़ी देखने को मिलेगी।

वहीं वरुण और कृति भी पहली बार इस फिल्म में साथ नजर आयेंगे। वे इसका रोमांच कहां तक बरकरार रख पाता है यह तो समय ही बतायेगा।

बरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS