Logo
election banner
UPSSSC Junior Assistant Clerk Exam: राज्य सेवा चयन आयोग ने कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक व सहायक स्तर के 5512 पदों पर भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए 2,43,981 अभ्यर्थियों को पीईटी स्कोर(PET Score) के आधार पर शार्टलिस्ट किया है। 

मुख्य परीक्षा के लिए कटऑफ जारी
अभ्यर्थियों की सूची को आयोग की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। पीईटी 2022 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर कटऑफ जारी की गई है।

अनारक्षित वर्ग 15.22
एससी 15.22
ओबीसी 15.22
ईडब्ल्यूएस 15.22
एसटी 03.97

5512 पदों में 226 पद विशेष(Assistant Clerk Exam)
राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े कनिष्ठ सहायक, कनिष्ट लिपिक व सहायक स्कर - 3 के कुल 3768 सामान्य चयन और 63 पद विशेष चयन यानी कुल 3,831 पदों पर चयन के लिए सितंबर 2023 में आवेदन मांगे गए थे। इसके बाद  कनिष्ठ सहायक के 1681 पदों को भी शामिल कर लिया गया था। यानी कुल 5512 पदों में 5286 पद सामान्य चयन के और 226 पद विशेष चयन के हैं।

ऐसा होगी मुख्य परीक्षा  

  • मुख्य परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • इसके लिए दो घंटे का समय मिलेगा।
  • सभी प्रश्न मल्टीपल चॉइस वाले होंगे।
  • हर सवाल एक अंक का होगा।
  • प्रत्येग गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक काटा जाएगा।
5379487