UPSSSC Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका सामने आया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सहायक बोरिंग तकनीशियन के 402 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
पदों का विवरण
इस भर्ती में कुल 402 पदों को विभिन्न श्रेणियों में बांटा गया है:
- अनारक्षित (UR): 163 पद
- EWS: 40 पद
- OBC: 107 पद
- SC: 82 पद
- ST: 10 पद
योग्यता क्या चाहिए?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है। आईटीआई से नालकूप मैकेनिक कोर्स या मशीनिस्ट, फिटर, वायरमैन, टर्नर ट्रेड में आईटीआई या NCVT से संबंधित ट्रेड में NAC प्रमाण पत्र।
आयु सीमा
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन PET-2025 के स्कोर के आधार पर किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों के अंक शून्य या नेगेटिव होंगे, उन्हें चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।
PET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। अंतिम मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी।
सैलरी कितनी मिलेगी?
चयनित उम्मीदवारों को लेवल-2 (7वें वेतन आयोग) के तहत 19,900 रुपये से 63,200 रुपये तक का वेतन मिलेगा। इसके साथ अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।
आवेदन शुल्क
सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क मात्र 25 रुपये रखा गया है।
ऐसे करें आवेदन
- अब UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- नया यूजर होने पर पहले रजिस्ट्रेशन करें
- लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
- आवेदन शुल्क जमा करें
- फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें