UPPSC Principal Exam 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने प्रिंसिपल (प्रधानाचार्य) भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। आयोग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार यह परीक्षा 9 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को आयोजित की जाएगी।

UPPSC Principal Exam 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने प्रिंसिपल (प्रधानाचार्य) भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। आयोग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार यह परीक्षा 9 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।

यह भर्ती उ.प्र. प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा-2025 के तहत आयोजित की जा रही है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से तकनीकी शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य के कुल 21 पद भरे जाएंगे।

आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 अप्रैल 2025 से 26 मई 2025 तक आमंत्रित किए गए थे। अब आयोग ने लिखित परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है।

कैटेगरी के अनुसार पदों का विवरण
इस भर्ती में विभिन्न वर्गों के लिए पद इस प्रकार निर्धारित किए गए हैं:

  1. अनारक्षित (General): 8 पद
  2. अनुसूचित जाति (SC): 6 पद
  3. अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 5 पद
  4. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 2 पद

अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए कोई पद निर्धारित नहीं किया गया है। वहीं कुल पदों में से 4 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए गए हैं।

परीक्षा का समय और स्थान
लिखित परीक्षा प्रयागराज स्थित आयोग के परीक्षा हाल में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो सत्रों में होगी:-

  1. पहला सत्र: सुबह 9:00 बजे से 11:30 बजे तक
  2. दूसरा सत्र: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक

कितना मिलेगा वेतन
इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-13 के तहत 1,31,400 रुपये से 2,04,700 रुपये प्रति माह तक वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी मिलेंगे।

चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन दो चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  1. लिखित परीक्षा
  2. साक्षात्कार (इंटरव्यू)

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आगे इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

UPPSC Principal Exam Pattern
पहला सत्र (प्रश्न पत्र-1):
सामान्य हिन्दी: 25 प्रश्न (प्रत्येक 3 अंक) – कुल 75 अंक
सामान्य अध्ययन-I: 100 प्रश्न (प्रत्येक 3 अंक) – कुल 300 अंक
कुल अंक: 375
समय: 2 घंटे 30 मिनट

दूसरा सत्र (प्रश्न पत्र-2):
सामान्य अध्ययन-II: 125 प्रश्न
प्रत्येक प्रश्न: 3 अंक

कुल अंक: 375
समय: 2 घंटे 30 मिनट

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।