आयोग की ओर से जारी अधिसूचना (विज्ञापन संख्या A-4/E-1/2025, दिनांक 1 जुलाई 2025) के अनुसार इस भर्ती के लिए कुल 21,276 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। हालांकि इनमें से 7,898 अभ्यर्थी ही 6 फरवरी 2026 को आयोजित प्रथम चरण की परीक्षा में शामिल हुए।

uppsc computer assistant result 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने कंप्यूटर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

आयोग की ओर से जारी अधिसूचना (विज्ञापन संख्या A-4/E-1/2025, दिनांक 1 जुलाई 2025) के अनुसार इस भर्ती के लिए कुल 21,276 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। हालांकि इनमें से 7,898 अभ्यर्थी ही 6 फरवरी 2026 को आयोजित प्रथम चरण की परीक्षा में शामिल हुए।

14 पदों के लिए चल रही भर्ती
यह भर्ती अभियान कुल 14 कंप्यूटर असिस्टेंट पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। पदों की संख्या कम होने के कारण इस परीक्षा में प्रतिस्पर्धा काफी अधिक रही।

आयोग ने परीक्षा के मूल्यांकन के बाद भर्ती नियमों के अनुसार रिक्तियों के दस गुना उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। इसके अलावा अंतिम चयनित अभ्यर्थी के समान अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को भी सूची में शामिल किया गया है।

169 अभ्यर्थी टाइपिंग टेस्ट के लिए सफल
इस प्रक्रिया के तहत कुल 169 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। अब ये सभी उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी कंप्यूटर पर होने वाली हिंदी टाइपिंग परीक्षा में शामिल होंगे।

आयोग ने सफल उम्मीदवारों की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं और भविष्य के लिए इसकी कॉपी सुरक्षित रख सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • सबसे पहले uppsc.up.nic.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर What’s New या Results सेक्शन में जाएं।
  • अब Computer Assistant (UPPSC) Examination 2025 Result लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर परिणाम की PDF फाइल खुल जाएगी।
  • इसके बाद Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें।
  • परिणाम डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।