UP LT Grade Result 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2026 के तहत सोशल साइंस विषय का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी अपडेट है।
रिजल्ट ऑनलाइन पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। जिन अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
कितने उम्मीदवार हुए सफल?
आयोग के अनुसार, सोशल साइंस विषय के लिए कुल 2,09,572 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 1,20,302 अभ्यर्थी प्रीलिम परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 9242 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए क्वालीफाई किया गया है।
जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर इस लिस्ट में है, वही मेंस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
कैसे चेक करें रिजल्ट?
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं
- होमपेज पर “Latest News” सेक्शन में जाएं
- “LT Grade Social Science Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
- रिजल्ट पीडीएफ में ओपन हो जाएगा
- अब अपना रोल नंबर सर्च करके स्टेटस चेक करें
मेंस एग्जाम कब होगा?
इस भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 14 जून 2026 को प्रस्तावित है। मेंस परीक्षा के आवेदन से जुड़ी जानकारी जल्द ही वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
कुल पदों का विवरण
इस भर्ती के माध्यम से सोशल साइंस विषय के तहत कुल 703 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिसमें:
- 561 पद पुरुष अभ्यर्थियों के लिए
- 140 पद महिला अभ्यर्थियों के लिए
- 2 पद विशेष श्रेणी के लिए आरक्षित हैं
अगर आपने भी यह परीक्षा दी थी, तो तुरंत अपना रोल नंबर चेक करें और मेंस की तैयारी में जुट जाएं।