स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। एसबीआई ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के 2050 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। जो उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे, वे अब 25 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बैंक की ओर से साफ कर दिया गया है कि यह अंतिम अवसर है, इसलिए उम्मीदवार समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) या समकक्ष डिग्री होना अनिवार्य है।
आयु-सीमा
उम्मीदवारों की आयु की गणना 31 दिसंबर 2025 के आधार पर की जाएगी। आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष तक की आयु-सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में 120 अंकों के 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें अंग्रेजी भाषा, बैंकिंग जागरूकता, सामान्य जागरूकता और कंप्यूटर से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को डिस्क्रिप्टिव टेस्ट और आगे इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibpsreg.ibps.in/sbicbonov25/ पर जाएं।
- होमपेज पर “New Registration” लिंक पर क्लिक करें
- अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे मोबाइल नंबर, शैक्षणिक योग्यता आदि दर्ज करें।
- इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें।
- अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
