RRB ALP Vacancy 2026 के तहत 11127 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी। 15 मई से शुरू होंगे आवेदन। जानें योग्यता, आयु सीमा, फीस और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी।

RRB ALP New Vacancy 2026: रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 11127 पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

इस भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2026 से शुरू होकर 14 जून 2026 तक चलेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होना जरूरी है:

  1. 10वीं पास + ITI सर्टिफिकेट
  2. 10वीं पास + इंजीनियरिंग डिप्लोमा
  3. इंजीनियरिंग डिग्री धारक उम्मीदवार भी पात्र

आयु सीमा

  1. न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  2. अधिकतम आयु: 30 वर्ष

आरक्षित वर्ग को छूट:

  1. OBC: 3 साल
  2. SC/ST: 5 साल

अन्य वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी

चयन प्रक्रिया
असिस्टेंट लोको पायलट बनने के लिए उम्मीदवारों को कई चरणों से गुजरना होगा:

  1. CBT 1 (पहला कंप्यूटर आधारित टेस्ट)
  2. CBT 2 (दूसरा टेस्ट)
  3. CBAT (एप्टीट्यूड टेस्ट)
  4. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV)
  5. मेडिकल टेस्ट (ME)

आवेदन शुल्क
सामान्य / OBC / अन्य: ₹500
SC / ST / एक्स-सर्विसमैन / ट्रांसजेंडर / EBC: ₹250
ध्यान दें: बिना फीस जमा किए फॉर्म स्वीकार नहीं होगा।

कैसे करेंआवेदन 

  • केवल ऑनलाइन आवेदन मान्य होंगे
  • ऑफलाइन या अन्य माध्यम से फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे
  • आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और निर्देशों का पालन करें