Punjab Police Constable Result: जारी हुआ पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Punjab Police Constable Result2024
X
Punjab Police Constable Result2024
Punjab Police Constable Recruitment Result: पंजाब पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती के नतीजे जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर चेक कर सकते हैं।

Punjab Police Constable Result: पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। बता दें, इस भर्ती के लिए आयोजित हुई लिखित परीक्षा का रिजल्ट पहले ही जारी कर दिया गया था।

इस साल निकली थी भर्ती
इस परीक्षा के लिखित परीक्षा परिणाम 23 नवंबर 2023 को जारी कर दिए गए थे। चयनित उम्मीदवारों का 05 से 15 दिसंबर, 2023 के बीच शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) और शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) किया गया था। चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेजों की जांच की गई थी। दस्तावेज सत्यापन के लिए प्रवेश पत्र 30 दिसंबर को जारी हुए थे। आंसर शीट 18 सितंबर को जारी हुई थी और आपत्ति दर्ज कराने के लिए 23 सितंबर 2023 तक का समय दिया गया था। प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर-की और नतीजे घोषित हुए थे।

इन पद पर भर्ती
बता दें, पंजाब पुलिस में कांस्टेबल के कुल 1746 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया 15 फरवरी 2023 से शुरू हुई जो 8 मार्च 2023 तक चली थी। चयन प्रक्रिया तीन चरणों में हुआ था। जिसमें लिखित परीक्षा, पीएसटी/ पीएमटी और डाक्यूमेंट वेरफिकेशन हुआ था।

ऐसे चेक करें नतीजे
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाएं।
अब होम पेज पर कांस्टेबल रिजल्ट लिंक दिखेगी।
लिंक पर जाकर क्लिक करें।
आपको एक पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी। उसे डाउनलोड कर रख लें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story