ओएसएसएससी भर्ती परीक्षा: आवेदन करने की लास्ट डेट आज, जल्द करें Apply

OSSSC CRE IV 2023
X
OSSSC CRE IV 2023
राजस्व निरीक्षक के 559 पद पर भर्ती होगी, वहीं पर्यवेक्षक के 498 पद भरे जाएंगे। सहायक राजस्व निरीक्षक के 827 पद, अमीन के 686 पद, सांख्यिकीय क्षेत्र सर्वेक्षक के 325 पद पर आवेदन मांगे गए हैं।

OSSSC CRE IV 2023: ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग आज, यानी 20 मार्च को ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद करने जा रहा है। आरआई, आईसीडीएस पर्यवेक्षक, एआरआई, अमीन और एसएफएस पदों पर आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवार आज रात 12 बजे से पहले आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट www.osssc.gov.in पर जाकर तुरंत आवेदन करे दें।

इस डेट को होंगी परीक्षाएं
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त भर्ती परीक्षा प्रारंभिक परीक्षा मई और जून 2024 में आयोजित की जा सकती है। वहीं, मुख्य परीक्षा सितंबर और अक्टूबर 2024 में आयोजित होगी। कुल 2895 खाली पदों पर भर्ती की जाएगी।

खाली पदों की संख्या
राजस्व निरीक्षक के 559 पद पर भर्ती होगी, वहीं पर्यवेक्षक के 498 पद भरे जाएंगे। सहायक राजस्व निरीक्षक के 827 पद, अमीन के 686 पद, सांख्यिकीय क्षेत्र सर्वेक्षक के 325 पद पर आवेदन मांगे गए हैं।

ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट osssc.gov.in पर जाएं।
इसके बाद 'ऑनलाइन आवेदन करें।
अब लिंक पर क्लिक कर दें।
मांगे गई जानकारी भरें।
अब आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
अब शुल्क का भुगतान कर दें। और फॉर्म जमा करें।
आवेदन फॉर्म की एक प्रिंटआउट ले कर रख लें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story