भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने ग्रुप-5 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भर्ती परीक्षा मध्य प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और स्वास्थ्य विभागों में ग्रेड-3 के विभिन्न पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। परीक्षा 15 अप्रैल 2026 से शुरू होगी।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं—
- सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- होमपेज पर “Admit Card” लिंक पर क्लिक करें
- अब “Group-5 Recruitment Test 2026” को चुनें
- अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें
जरूरी निर्देश
परीक्षा केंद्र पर जाते समय उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट, एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड के एग्जाम हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।
चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
MPESB ग्रुप-5 भर्ती की चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (Document Verification) लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को ही अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।
परीक्षा पैटर्न
- कुल अंक: 100
- सामान्य ज्ञान व योग्यता: 25 अंक
- तकनीकी विषय: 75 अंक
उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन के बाद अंतिम चयन और नियुक्ति दी जाएगी।