MP Data Entry Operator Vacancy 2026 मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। मध्य प्रदेश भूमि अभिलेख प्रबंधन समिति (MPLRS) ने डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके तहत कुल 770 पद भरे जाएंगे। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क रखी गई है। यानी उम्मीदवार बिना किसी शुल्क के आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की आखिरी तारीख
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 अप्रैल 2026 तय की गई है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट chayan.mponline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
करेक्शन का मौका
अगर आवेदन करते समय कोई गलती हो गई है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। उम्मीदवार 4 अप्रैल 2026 तक अपने आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।
योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। साथ ही CPCT परीक्षा पास होना भी अनिवार्य है।
आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।
सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 5200-20200 के साथ 1900 ग्रेड पे के अनुसार वेतन दिया जाएगा।
कैटेगरी वाइज पद
कुल 770 पदों में से अलग-अलग वर्गों के लिए सीटें आरक्षित की गई हैं:
- जनरल: 209 पद
- ओबीसी: 208 पद
- ईडब्ल्यूएस: 76 पद
- एससी: 154 पद
- एसटी: 123 पद
ऐसे करें आवेदन
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद MPLRS सेक्शन में जाकर “Application Registration Form” पर क्लिक करें।
- अब अपनी जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें और फिर पूरा फॉर्म भर दें।
- अंत में फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।