केरल परीक्षा भवन (Kerala Pareeksha Bhavan) ने केरल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (KTET) दिसंबर 2025 सत्र के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ktet.kerala.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपना एप्लिकेशन नंबर, एप्लिकेशन आईडी और कैटेगरी दर्ज करनी होगी।
KTET 2026 की परीक्षा 21 और 23 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य होगा। बिना हॉल टिकट के परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
ऐसे डाउनलोड करें KTET Admit Card 2026
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ktet.kerala.gov.in पर जाएं। होमपेज पर ‘KTET December 2025’ सेक्शन में दिए गए ‘Admit Card’ लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एप्लिकेशन नंबर, एप्लिकेशन आईडी और अपनी कैटेगरी दर्ज करें। जानकारी सबमिट करते ही स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा। इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
KTET हॉल टिकट में परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां दी गई होंगी, जैसे उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, साथ ही उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर। परीक्षा के दिन इन सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लें।
केरल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (KTET) एक राज्य स्तरीय परीक्षा है, जिसका आयोजन केरल परीक्षा भवन द्वारा किया जाता है। यह परीक्षा लोअर प्राइमरी, अपर प्राइमरी, हाई स्कूल और लैंग्वेज टीचर सहित विभिन्न श्रेणियों के लिए आयोजित की जाती है। KTET पास करना केरल के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए अनिवार्य है।
