JSSC CGL Final Answer Key 2023: जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

JEE Main Session 2 Answer Key Out
X
JEE Main Session 2 Answer Key Out
JSSC CGL Final Answer Key 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा JSSC CGL Exam 2023 की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है।

JSSC CGL Final Answer Key 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा JSSC CGL Exam 2023 की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है, जो उम्मीदवार झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in के माध्यम से फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, रिटन एग्जाम 21 और 22 सितंबर 2024 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर हुआ था। 26 सितंबर को फाइनल आंसर की वेबसाइट पर जारी की गई थी, आपत्ति विंडो 30 सितंबर तक खोली गई थी।

इन पदों पर होगी भर्ती
आंसर-की पर उम्मीदवारों की ऑनलाइन आपत्तियों की विशेषज्ञों की समिति द्वारा पुनः समीक्षा की गई और Final Answer Key जारी की गई। इस वर्ष झारखंड सीजीएल परीक्षा के माध्यम से 1,017 पदों को भरा जाएगा। जिनमें सहायक ब्यूरो अधिकारी, ब्लॉक आपूर्ति अधिकारी, जूनियर सचिवालय सहायक और योजना के पद शामिल हैं।

उम्मीदवार को लीन पेपर देने होंगे
JSSC CGL परीक्षा में तीन पेपर होते हैं। पेपर 1 एक भाषा का पेपर होगा, जिसमें हिंदी और अंग्रेजी के प्रश्न होंगे। इसमें प्रत्येक विषय से कुल 60 प्रश्न होंगे। पेपर 2 एक क्षेत्रीय या चुनी हुई भाषा का पेपर होगा, जिसमें कुल 100 प्रश्न होते हैं और कुल 300 अंक होते हैं। पेपर 3 में सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, तर्क और मानसिक क्षमता, मात्रात्मक योग्यता, झारखंड का सामान्य ज्ञान और कंप्यूटर टेस्ट जैसे विषय शामिल होते हैं। इसमें 150 प्रश्न होते हैं और कुल अंक 450 होंगे।

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर उपलब्ध JSSC CGL Final Answer Key 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज ओपन होगा, जहां उम्मीदवार आंसर की चेक कर सकते हैं।
  • आंसर की चेक कर पेज डाउनलोड करें।
  • अंत में इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखे लें।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story