अगर आप 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए आज बेहद महत्वपूर्ण दिन है। इंडिया पोस्ट द्वारा निकाली गई ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की आज यानी 14 फरवरी आखिरी तारीख है।

अगर आप 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए आज बेहद महत्वपूर्ण दिन है। इंडिया पोस्ट द्वारा निकाली गई ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की आज यानी 14 फरवरी आखिरी तारीख है। जो उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण पूरा कर लें। अंतिम तिथि के बाद आवेदन का कोई दूसरा मौका नहीं मिलेगा।

ग्रामीण डाक सेवक पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही गणित और अंग्रेजी विषय में पासिंग मार्क्स होना अनिवार्य है। आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। एससी और एसटी वर्ग को 5 वर्ष, ओबीसी वर्ग को 10 वर्ष तथा दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष तक की छूट प्रदान की गई है।

आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और ‘Click Here to Register/Apply’ लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें। आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें। फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अंत में फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।