India Post GDS 2nd Merit List 2026: भारतीय डाक विभाग की ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अब दूसरी मेरिट लिस्ट भी जल्द कभी भी जारी की जा सकती है।
जिन उम्मीदवारों का नाम पहली लिस्ट में नहीं आया था, उनके पास अब दूसरा मौका है। वे दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होते ही इसे ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे।
मेरिट लिस्ट में क्या-क्या होगा शामिल?
दूसरी मेरिट लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की जाएगी, जिसमें राज्यवार उम्मीदवारों की जानकारी दी जाएगी। इसमें डिवीजन का नाम, पोस्ट ऑफिस, पोस्ट आईडी, पद का नाम, कैटेगरी, रजिस्ट्रेशन नंबर और प्रतिशत (Percentage) जैसी अहम डिटेल शामिल होंगी। जिस उम्मीदवार का रजिस्ट्रेशन नंबर इस लिस्ट में होगा, वही चयनित माना जाएगा।
डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन जरूरी
दूसरी मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद उम्मीदवारों को तय तारीख पर दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए निर्धारित केंद्र पर जाना होगा। इसके लिए सभी ओरिजिनल डॉक्युमेंट के साथ 2 सेट फोटोकॉपी भी लेकर जाना अनिवार्य होगा। डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन सफल होने के बाद ही फाइनल नियुक्ति दी जाएगी।
कैसे करें मेरिट लिस्ट डाउनलोड?
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर जाएं
- वहां “Shortlisted Candidates Schedule (January 2026)” लिंक पर क्लिक करें
- अब अपने राज्य का चयन करें
- मेरिट लिस्ट के लिंक पर क्लिक करते ही पीडीएफ खुल जाएगी
- उसमें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर सर्च करके स्टेटस चेक करें
कितनी मिलेगी सैलरी?
इस भर्ती के जरिए अलग-अलग पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
- Branch Postmaster (BPM): ₹12,000 से ₹29,380 प्रतिमाह
- ABPM / Dak Sevak: ₹10,000 से ₹24,470 प्रतिमाह
कुल पदों की संख्या
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत देशभर में कुल 28,740 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।