गुजरात स्टेट बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन ने कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) 2026 की फाइनल आंसर की आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। बोर्ड ने इंग्लिश और गुजराती दोनों माध्यमों के प्रश्नपत्रों की आंसर की सभी सीरीज – A, B, C, D और E के लिए उपलब्ध कराई है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे अब अपनी संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं।
आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sebexam.org पर जाएं। होमपेज पर नोटिस बोर्ड सेक्शन में दिए गए “Final Answer Key of English Medium Question Papers of A,B,C,D,E Series of Common Entrance Test (CET)-2026 Examination” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद स्क्रीन पर आंसर की खुल जाएगी, जिसे डाउनलोड कर सुरक्षित रख सकते हैं।
स्कोर कैलकुलेशन के लिए उम्मीदवारों को मार्किंग स्कीम का ध्यान रखना जरूरी है। हर सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। उम्मीदवार अपनी ओएमआर शीट के जवाबों की तुलना आंसर की से कर संभावित अंक जोड़-घटाकर अपने अनुमानित स्कोर का हिसाब लगा सकते हैं।
फाइनल आंसर की जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों को रिजल्ट का इंतजार है। उम्मीद है कि GUJCET 2026 का परिणाम अप्रैल 2026 में घोषित किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gujcet.gseb.org पर जाकर अपना 6 अंकों का सीट नंबर दर्ज कर परिणाम देख सकेंगे।
