आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी केवल उन्हीं पदों के लिए आवेदन करें, जिनके लिए वे पात्र हों। यदि कोई अपात्र उम्मीदवार आवेदन करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। Goa Staff Selection Commission (GSSC) ने पुलिस कांस्टेबल, वन रक्षक (फॉरेस्ट गार्ड) और अन्य पदों पर कुल 722 रिक्तियों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आयोग के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी 2026 से शुरू होगी और 13 मार्च 2026 तक चलेगी। उम्मीदवारों को आवेदन के लिए GSSC की आधिकारिक वेबसाइट gssc.goa.gov.in पर जाना होगा। विस्तृत विज्ञापन 20 फरवरी 2026 तक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा, जिसमें पदवार योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी केवल उन्हीं पदों के लिए आवेदन करें, जिनके लिए वे पात्र हों। यदि कोई अपात्र उम्मीदवार आवेदन करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है। परीक्षा की तिथि और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं आयोग की वेबसाइट और स्थानीय समाचार पत्रों के माध्यम से समय पर जारी की जाएंगी।

ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। 20 फरवरी 2026 से पोर्टल सक्रिय हो जाएगा, जहां उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन या लॉगिन कर सकते हैं। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन सबमिट करने से पहले सभी विवरणों की दोबारा जांच जरूर करें। अंतिम तिथि से पहले फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल लें।