Goa Staff Selection Commission (GSSC) ने गोवा पुलिस विभाग में 700 से अधिक ग्रुप-सी पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

Goa Police Bharti 2026: गोवा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। Goa Staff Selection Commission (GSSC) ने गोवा पुलिस विभाग में 700 से अधिक ग्रुप-सी पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 13 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

कौन कर सकता है आवेदन?
गोवा पुलिस के विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार का भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं या 12वीं पास होना अनिवार्य है।

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

  1. लिखित परीक्षा
  2. फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)
  3. फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST)

दस्तावेज सत्यापन
लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आगे पीईटी और पीएसटी के लिए बुलाया जाएगा।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  • आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।